मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम संपन्न
Oct 13 2023
ग्वालियर। भारत सरकार युवा कार्य एवं खेल मंत्रालय एवं उच्च शिक्षा विभाग मध्यप्रदेश शासन के निर्देशानुसार राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा मेरी माटी, मेरा देश कार्यक्रमों का आयोजन महाविद्यालयों में किया जाना है। इसी श्रृंखला में माधव महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा अमृत कलश यात्रा का आयोजन क्रिया गया। उसके उपरांत महाविद्यालय के स्टाफ एवं विद्यार्थियों द्वारा अमृत कलश में मिट्टी एवं चावल डालकर अमृत कलश को संस्था प्रमुख प्राचार्य को सौंपा गया। इस कार्यक्रम में प्राचार्य डॉ संजय रस्तोगी, जिला संगठक रासेयो ग्वालियर डॉ. मनोज अवस्थी, वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी डॉ. संजय कुमार पाण्डेय, कार्यक्रम अधिकारी डॉ. विकास शुल शामिल हुये।
हमारा जन्म इस मिट्टी से हुआ है और अंत में इस मिट्टी में ही मिल जाना है। यह प्रकृति का नियम है। मिट्टी के महत्व को स्वयंसेवक समझ सकें इसके लिये स्वयंसेवकों ने अमृत कलश सजाकर जगह जगह जाकर मिट्टी एकत्रित की। मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम पूरे भारत में उत्साह पूर्वक मनाया जा रहा है। राष्ट्रीय सेवा योजना इस प्रकार के कार्यक्रमों में अपनी अग्रणीय भूमिका निभा रहे हैं। यह कार्यक्रम वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी डॉ. संजय कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में किया गया।
कार्यक्रम में स्वयंसेवक आशुतोष पालीवाल, श्यामेश कौरव, रितेश जैन, राजीव दोहरे, सत्यम अहिरवार, अनमोल तिवारी, रितिक घोरपडे, जतिन प्रजापति आदि लोग उपस्थित थे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









