ग्वालियर विधानसभा सीट से डॉ गोयल का नाम चर्चाओं में

Oct 13 2023

ग्वालियर। ग्वालियर विधानसभा सीट पर कांग्रेस पार्टी की ओर से प्रत्याशी चयन को लेकर के काफी घमासान मचा हुआ है। इस सीट पर आधा दर्जन से अधिक सशक्त प्रत्याशियों के नाम  को लेकर पार्टी में काफी मंथन चल चल रहा है। जिसमें डॉ रामबाबू गोयल का नाम उभर कर सामने आ रहा है।
ग्वालियर विधानसभा सीट पर दावेदारों की काफी लंबी लिस्ट बताई जा रही है जिसमें डॉ रामबाबू गोयल,  सुनील शर्मा, मितेंद्र दर्शन सिंह, सौरभ तोमर, राजेंद्र सिंह तोमर, योगेंद्र सिंह तोमर सहित अन्य कांग्रेस नेता प्रत्याशी के लिए टिकट की चाह में भोपाल डेरा डाले हुए हैं। यह कांग्रेस पार्टी के लिए पहला अवसर है कि इस बार दिल्ली नहीं भोपाल में टिकट के दावेदारों का डेरा डला हुआ है। 
जबकि ग्वालियर विधानसभा सीट को लेकर के कांग्रेस पार्टी की ओर से मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर के सामने सशक्त प्रत्याशी को लाने के लिए  मंथन कर रही है। सूत्रों के हवाले से वरिष्ठ कांग्रेस नेता डॉ रामबाबू गोयल को पार्टी प्रत्याशी बनाने के मूड में है। अगर कांग्रेस पार्टी द्वारा डॉ गोयल को टिकट दिया गया तो। डॉ गोयल को वैश्य ब्रह्मण आदि समाज का समर्थन मिलना लगभग तय है देखना है पार्टी किस किसको प्रत्याशी बनाने की घोषणा करती है।