पितृपक्ष में हवन पूजन एवं पक्षियों को दाना खिलाकर लिया पितरों का आशीर्वाद

Oct 13 2023

ग्वालियर। कहा जाता है कि पितृ पक्ष में किये गये पुण्य कार्यों से अपने पूर्वज प्रसन्न होते है और हम सभी को आशीर्वाद देते है। इसी आशय से सामाजिक सेवा सहयोग संस्था के पदाधिकारियों ने शुक्रवार को कैंसर हॉस्पिटल स्तिथ चित्रकूट धाम पर हवन पूजन कर कौवो को दाना खिलाया।
सामाजिक सेवा सहयोग संस्था (एसएससीओ) के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्याम श्रीवास्तव ने बताया कि पितृपक्ष के समय में किये जाने वाले पुनीत कार्यों से पूर्वज प्रसन्न होते है और आशीर्वाद देते है। इसी आशय से कैंसर पहाड़ी स्तिथ चित्रकूट धाम पर पितरों के आशीर्वाद इकम जनकल्याण के लिए हवन पूजन किया गया। इसी के साथ साथ कौवो को और अन्य पक्षियों को दाना खिलाया गया। 
इस अवसर पर एसएससीओ के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्याम श्रीवास्तव, राष्ट्रीय सह सचिव संजय बंसल, हेमंत शेखर, निशांत सिकरवार, सचिन धाकड़, सूरज, आसिक, अजय, कोक सिंह, आयुष पाराशर, गौरव रावत सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहें।