अन्नदान जीवनदान के कारण सर्वश्रेष्ठ:चौधरी

Oct 13 2023

ग्वालियर। मानव का अपने परिवार के अलावा समाज, शहर, प्रदेश और देश के अतिरिक्त संसार के प्रति भी कर्तव्य है। इससे मुंह न मोडक़र अपनी जिम्मेवारी निभानी चाहिए। स्वयं सुविधा संपन्न एवं विलासिता युक्त जीवन जीना पर्याप्त नहीं है, बल्कि अपने शाही ठाठ-बाठ को छोडक़र अपनी आवश्यकताओं को सीमित करके जरुरतमंद को जीवन जीने के लिए जरुरी सामग्री उपलब्ध करवानी चाहिए। यह बात जन सरोकार संघ द्वारा प्रति माह की भांति पीडि़त मानव सेवा के निमित्त नवीन जयारोग्य अस्पताल ग्वालियर में आयोजित अन्नदान कार्यक्रम में कही। 
श्री चौधरी ने कहा अन्न की शक्ति से ही प्राण शरीर में टिके रहते हैं। इसलिए अन्नदान को जीवनदान मानकर सर्वश्रेष्ठ दान की संज्ञा दी गई है। प्राचीन समय से ही अन्न सत्र तथा भंडारे लगाकर भूखे तथा जरूरतमंद को भोजन उपलब्ध कराने की गौरवशाली परंपरा रही है और वर्तमान में भी हमें जारी बनाए रखनी हैं। इस अवसर जन सरोकार संघ के अध्यक्ष शुभम चौधरी, अंकित कुलश्रेष्ठ, सतीश जैन, अजीत भदौरिया, हेमंत राजपूत, यश जैन, अनुज गौड़, रूपेश जैन प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।