जेसीआई ग्वालियर प्रियदर्शिनी द्वारा चमचमाता पर्व उत्सव का आयोजन किया

Oct 13 2023

ग्वालियर। जेसीआई ग्वालियर प्रियदर्शिनी द्वारा एक निजी होटल में चमचमाता पर्व उत्सव का आयोजन किया गया। उत्सव में चीफ गेस्ट के रुप मे जेसीआई सिनेटर लक्ष्मण शर्मा ने बनी ठनी प्रर्दशनी की सराहना की व इसे और आगे बढाने का प्रोत्साहन दिया। इस अवसर पर जेसीआई सीनेटर साकेत गुप्ता व जेसीआई ग्वालियर के पूर्व अध्यक्ष नितिन मांगलिक  ने अपना मार्गदर्शन दिया। 
सभा मे संस्था के सभी पूर्व अध्यक्षो की उपस्थित ने कार्यक्रम को सफल बनाया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था की अध्यक्ष सुगंधा जैन ने की व मानसेवी सचिव जेसी मोनिका अग्रवाल द्वारा आभार व्यक्त किया गया। प्रोग्राम कन्वीनर पूर्व अध्यक्ष रुचि अग्रवाल रही। कार्यक्रम संयोजिका  सुरभि मारवाड़ी और जयश्री मारवाड़ी थी। गेम की विनर रही ऊषा मित्तल प्रथम, सजल अग्रवाल द्वतिय, सुची अग्रवाल तीसरे स्थान पर रहीं। लकी ड्रॉ की विजेता जेसी पूजा जैन रही।