गुरु दाता बंदी छोड़ गुरुद्वारे में सिख समागम का आयोजन शुरू
Oct 12 2023
ग्वालियर। सिख धर्म के छठवें गुरू हरगोबिन्द साहिब ग्वालियर के किले में दो वर्ष तक कैद रहे थे। उन्न्होने 52 हिन्दू राजाओं को मुगल बादशाह जहांगीर की कैद से छुड़वाया था। इस दिन को याद करने के लिए गुरुद्वारा दाता बंदी छोड़ ग्वालियर के किले पर 12 अक्टूबर से 14 अक्टूबर तक भव्य समारोह का आयोजन शुरू हो गया है। उक्त समागम में देश-विदेश की संगत शामिल होने के लिए आ रही है। यह जानकारी पद्मश्री सम्मानित सेवा सिंह ने एक पत्रकार वार्ता के दौरान संवाददाताओं को दी। उन्होंने बताया कि आज शुक्रवार 13 अक्टूबर को शाम से गुरुद्वारा परिसर में शबद गुरुवाणी तथा कथा कीर्तन का कार्यक्रम शुरू होगा। इसके बाद 14 अक्टूबर को सुबह 8 बजे श्री अखंड पाठ एवं उसके पश्चात हरमंदिर साहिब अमृतसर से हुज़ूर रागी, दाढ़ी जत्थों व छोटे बच्चों की प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।
इसके अलावा दाता बंदी छोड़ परिसर में सिख संगत द्वारा दूर दराज से आए श्रद्धालुओं के लिए लंगर और पानी की छबील के काउंटर समेत स्वास्थ्य शिविर भी लगाए गए हैं। समागम में 40 हजार से ज्यादा सिख संगत के आने का अनुमान बताया गया है। इसके अलावा यूके-कनाडा से भी बड़ी संख्या में सिख संगत आ रही है। जिनके भोजन और रहने की पूरी सुविधा किला स्थित गुरुद्वारे में की गई है।
बाबा सेवा सिंह ने बताया कि जि़ले के वातावरण को सुंदर स्वच्छ और साफ सुथरा बनाने के लिए पेड़-पौधे लगाने का काम अभी भी निरंतर जारी है। वहीं साडा क्षेत्र में भी 10 गुरू साहिबानों के नाम पर दस पार्क तैयार किये गए हैं। पत्रकार वार्ता के दौरान बाबा लक्खा सिंह, बाबा गुरमीत सिंह बाबा दविंदर सिंह मौजूद रहे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









