रवि गांधी ने सीसुब अकादमी टेकनपुर के निदेशक का पदभार सम्हाला

Oct 12 2023

ग्वालियर। सीमा सुरक्षा बल अकादमी टेकनपुर के नये निदेशक रवि गाँधी ने आज अपना पदभार ग्रहण किया। रवि गाँधी ने सयुंक्त निदेशक बीके झा से पदभार बेटन ग्रहण किया। रवि गाँधी ने सहायक कमांडेंट की परीक्षा टेकनपुर अकादमी से 1986 में सीधी भर्ती के बाद प्राप्त की थी। वह राष्ट्रपति का पुलिस पदक सहित कई पदक प्राप्त कर चुके है। वह सयुंक्त राष्ट्र मिशन के तहत भी 1996, 1997 में सीमा विशेषग्य के रूप में भी सेवाएं दे चुके है। वर्तमान में रवि गाँधी गुजरात सीमांत में आई जी थे, वहा से ग्वालियर पदोन्नति होकर आये है।