एमएलबी कॉलेज की सहायक प्राध्यापिका ने दस साल से वेतन न मिलने का लगाया आरोप

Oct 12 2023

ग्वालियर। दस साल से आज दिनांक तक वेतन नहीं मिला है जबकि मैं उच्च शिक्षा विभाग के सभी अधिकारियों से लेकर शासन प्रशासन तक गुहार लगा चुकी हूं और तो और मेरा नाम पोर्टल से हटा दिया गया। वैसे वर्ष 2006 से अधिकारी पीडि़त कर रहे हैं। यह आरोप अपने आप को महारानी लक्ष्मीबाई शास. उत्कृष्ट महाविद्यालय की सहायक प्राध्यापिका कु. प्रतिभा चौहान ने बुधवार को पत्रकारवार्ता में लगाये हैं। 
सुश्री चौहान का आरोप है कि उच्च शिक्षा विभाग मध्यप्रदेश शासन द्वारा मानसिक और आर्थिक रूप से प्रताडि़त किया है। इससे मेरे अधिकारों का हनन हुआ है। यदि शासन प्रशासन मेरी मदद नहीं करता है तो हारकर बैठकर रहने वाली नहीं हुई। बल्कि न्यायालय की शरण लूंगी। उन्होंने अपने बारे में बताया कि मेरे पिता रविन्द्र सिंह चौहान जो कि स्वर्गवासी हो गये हैं हम चार बहन भाई है। जबकि मेरी शादी नहीं हुई है। फिर भी मेरे कई जगह तबादले जानबूझ कर कराये गये। वर्तमान में डी-21 फेज थ्री गार्डन होम अलकापुरी में निवास है।