बालिकाओं को शिक्षा के अलावा खेल प्रतियोगिता में भी बढ़ाना चाहिए: सुजीत विलियम

Oct 12 2023

ग्वालियर। अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर गांधी वार्ड 34 कमल सिंह का बाग मैं ब्लेसिंग चैरिटी फाउंडेशन द्वारा बालिका दिवस मनाया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि ग्वालियर एबेनेजर मिशन के चेयरमैन सुजीत विलियम। विशेष अतिथि समाजसेवी शिखा शर्मा थी। कार्यक्रम के प्रारंभ में संस्था संयोजन संयोजक ब्रदर शंकर पौल, कुं. जेनेस फैडृिक, भगवान दास सैनी ने मुख्य अतिथियों का का स्वागत किया।
समाजसेवी सुजीत विलियम ने अपने उद्बोधन में कहा बालिका दिवस मनाने का महत बालिकाओं को प्रोत्साहन एवं मार्गदर्शक बनना, भारत आज खेल के क्षेत्र में जो मुकाम हासिल कर रहा है उसमें महिलाओं खिलाडिय़ों का बड़ा योगदान है। इसलिए कम उम्र से ही बालिकाओं को खेल के क्षेत्र में प्रोत्साहन देना चाहिए। 
कार्यक्रम के प्रथम में ब्रदर शंकर पौल ने ईश्वर कि स्तुति-वंदना के भजन गाकर प्रारंभ किया। कार्यक्रम का संचालन संस्था के संयोजक संयोजक ब्रदर शंकर पौल ने किया, इस अवसर पर सभी बालिकाओं ने केक काटा, तथा लड्डू बांटकर खुशियां मनाई। इस अवसर पर गेब्रियल पॉल, पल्लवी कुशवाह, संगीता, नीलम, सोनिया निगम, कुं. पल्लवी, कं. सुरुचि निगम, नितिन नरवारे, वन्दना श्रीवास्तव, पूनम जाटव, सहित अनेक छोटे बड़े बच्चों ने भाग लेकर बालिका दिवस मनाया।