माइंड पॉवर ट्रेनिंग का आयोजन किया गया

Oct 12 2023

ग्वालियर।  एनसीसी कैडेट्स के लिए रॉक क्लाइम्बिंग ट्रेनिंग कैम्प के दौरान स्पोर्ट्स विंग ब्रह्माकुमारीज ग्वालियर की तरफ से माइंड पॉवर ट्रेनिंग का आयोजन किया गया। जिसमें माउंट आबू से पधारे बीके डॉ जगबीर सिंह (राष्टी्रय संयोजक स्पोर्ट्स विंग) ने सभी को संबोधित किया। पूरे भारत से लगभग 300 सीनियर एवम् जूनियर कैडेट्स ने इस ट्रेनिंग का लाभ लिया, जिसमें एएनओ और पीआई स्टाफ और अन्य सदस्य भी शामिल रहे। कर्नल अरविन्द झा (ट्रेनिंग अधिकारी एनसीसी ग्रुप ग्वालियर) ने डॉ, जबीर सिंह एवं आदर्श दीदी का स्वागत अभिनन्दन किया। तत्पश्चात जगबीर ने सभी को माइंड पॉवर पर संबोधित करते हुए तीन बातो पर फोकस किया।
पहला है विजुवालाईजेशन टेक्निक- इसमें उन्होंने बताया कि कोई भी कार्य करने से पहले उसको विजुवालाइज अर्थात चित्रित कर ले, जिससे आपको हर कार्य में मदद मिलेगी। सुबह ही अपनी दिनचर्या सेट करें तथा रात को सोने से पहले उसको चैक करें। दूसरा उन्होंने बताया अफर्मेशन अर्थात अपने मन को शक्तिशाली विचार देना, जैसे मै यह कर सकता हूँ। मुझे पूरी सफलता मिलेगी। मै विजेता हूँ। और तीसरा है ध्यान जो कि प्रतिदिन सभी को करना चाहिए।
लश्कर सेवाकेंद्र प्रभारी बीके आदर्श दीदी ने जीवन में राजयोग से फ़ायदे इस विषय पर विशेष प्रकाश डाला। सभी को इस सेशन ने प्रभावित किया और सभी को एक नई ऊर्जा का अनुभव किया।
एनसीसी  ग्रप मुख्यालय की तरफ से कर्नल सुखविंदर सिंह, और अन्य सभी ने डॉ. जगबीर सिंह को उनके अमूल्य मार्गदर्शन देने के लिए धन्यवाद दिया।