चिडिय़ाघर में बीमार सफेद शावक की हुई मौत

Oct 11 2023

ग्वालियर चिडिय़ाघर से बुधवार को फिर दुखद खबर आई है। सफेद शेरनी मीरा के एक और मादा शावक की मौत हो गई है। पांच महीने की सफेद मादा शावक की बुधवार दोपहर मौत हो गई। मादा शावक बीते एक सप्ताह से बीमार थी, मंगलवार से मादा शावक की किडनी और फेंफड़ों ने काम करना बंद कर दिया था। जिसके चलते उसे ऑक्सीजन पर रखा गया था, लेकिन बुधवार दोपहर उसने दम तोड़ दिया। चिडिय़ाघर और वन विभाग ने विशेषज्ञ डॉक्टरों से शावक का पीएम कराया और चिडिय़ाघर में अंतिम संस्कार कर दिया।
ग्वालियर चिडिय़ाघर में पांच महीने की मादा शावक की इलाज़ के दौरान मौत हो गई। बीते एक सप्ताह से मादा शावक बीमार थी, विशेषज्ञ डॉक्टर मादा शावक का इलाज़ कर रहे थे। लेकिन सेहत बिगडऩे के चलते उसने बीते 2 दिन से खाना पीना छोड़ दिया था, सांस लेने तकलीफ़ होने के चलते कल से मादा शावक को ऑक्सीजन पर रखा गया था। बुधवार को मादा शावक के फेंफड़े और किडनी ने काम करना पूरी तरह बंद कर दिया था, जिसके चलते उसने दम तोड़ दिया।
चिडिय़ाघर प्रबन्धन ने वन विभाग को मादा शावक की मौत की जानकारी दी। बुधवार दोपहर बाद विशेषज्ञ डॉक्टरों ने मादा शावक का पोस्टमार्टम किया। प्रारंभिक तौर पर विशेषज्ञों ने शावक की मौत की वजह लंग्स और किडनी फैल होना बताया है। वही मादा शव की मौत की विस्तृत वजह पीएम रिपोर्ट में सामने आएगी। विशेषज्ञ द्वारा परीक्षण के बाद मादा शावक का अंतिम संस्कार चिडिय़ाघर में ही किया गया।
आपको बता दें कि इस मादा शावक को चिडिय़ाघर की सफेद शेरनी मीरा ने जन्म दिया था। मीरा ने अप्रैल महीने में कुल तीन शावकों को जन्म दिया था। जिनमे से एक मादा शावक की मौत 21 सितंबर को हुई थी वहीं आज दूसरी मादा की मौत हो गई।