14 अक्टूबर श्री रामलीला महारानी लक्ष्मीबाई समाधि के सामने
Oct 11 2023
ग्वालियर। श्री रामलीला समारोह समिति की ओर से जारी प्रेसवार्ता में बताया गया कि प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी श्री रामलीला समारोह का आयोजन बड़े ही धूमधाम से महारानी लक्ष्मीबाई समाधि के सामने, रामलीला मैदान में 14 अक्टूबर से 25 अक्टूबर 2023 तक किया जा रहा है। श्री रामलीला का शुभारंभ 14 अक्टूबर को सांयकाल 4 बजे सुन्दर काण्ड से होगा। तत्पश्चात सांयकाल 7 बजे गणेश पूजन एवं रात्रि 8 बजे से श्री रामलीला प्रारंभ होगी। दशहरा 24 अक्टूबर को मनाया जाएगा।
आज से लगभग 77 वर्ष पूर्व ग्वालियर के धार्मिक आस्था रखने वाले सम्मानीय नागरिकों ने छत्री प्रांगण में श्री रामलीला समारोह का आयोजन किया था। तब इसका स्वरूप अत्यंत छोटा था। ग्वालियर के नागरिकों में धार्मिक भावनाओं में वृद्धि के साथ-साथ कैलाशवासी महाराज श्रीमंत माधवराव सिंधिया के अथक प्रयासों से सन 1985 में श्री रामलीला समारोह ने वृहद रूप धारण करना प्रारंभ कर दिया। प्रत्येक वर्ष नवीन आकर्षण जुडऩे लगे। 1987 में नगर की प्रसिद्ध कला संस्था द्वारा सात दिवसीय नृत्य नाटिका के रूप में श्री रामलीला की प्रस्तुति की गई। ऐसे नयानाभिराम और अविस्मरणीय मंचनों के माध्यम से इस आयोजन ने देशव्यापी ख्याति अर्जित की। छत्री प्रांगण में आयोजित होने वाला श्री रामलीला समारोह ग्वालियर संभाग में ही नहीं अपितु सम्पूर्ण प्रदेश का सबसे बड़ा धार्मिक आयोजन बना है। समारोह हेतु सभी तैयारी पूर्ण कर ली गई है।
समिति के अध्यक्ष विष्णु प्रसाद गर्ग, स्वागतध्यक्ष राधेश्याम भाकर, सचिव सत्य कुमार मिश्रा, कार्यक्रम संयोजक रमेश अग्रवाल पूर्व विद्यायक, कोषाध्यक्ष विजय गोयल, मनीष बांदिल, यश गोयल, विजय गर्ग, सुरेश बंसल, रमेश चौरसिया, किशन मुदगल, हेमंत गुप्ता, अजय बंसल, गिर्राज अग्रवाल, रामनारायण मिश्रा, गुड्डू वारसी पूर्व पार्षद, संजय क_ल, पीताम्बर लोकवानी, आनंद सावंत, सुधीर गुप्ता, सुरेन्द्र शर्मा सरपंच, महेन्द्र साहू, रामदत्त शर्मा, डॉ नरेशदेव, मोहन सिंह चौहान, राजकुमार गुप्ता, जितेन्द्र जैसवाल, विशाल जैन, दीपक जैन, नरेन्द्र मंगल, रामनिवास माहेश्वरी, उमाशंकर सोनी, संतोष शर्मा, श्रीमती रूचिका श्रीवास्तव, रामसुन्दर रामू, नरेश खण्डेलवाल, ब्रजमोहन मंगल, जगदीश खण्डेलवाल, संजय शर्मा, विनोद गोयल, धमेन्द्र शर्मा, संजय जैन, आशीष पाण्डे, प्रियंका गर्ग, नंदकिशोर नंदू, ऊषा चौहान, कमलेश कौरव, मधुलिका क्षीरसागर आदि लोगों ने श्रीराम की लीलाओं का दर्शन करने के लिए सपरिवार अधिक से अधिक संख्या में पधारने का आग्रह किया है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









