पर्यावरण संरक्षण के लिए साइकिल रैली का आयोजन किया
Oct 11 2023
ग्वालियर। खेलों में साइकिल को महत्व देने के लिए बुधवार 11 अक्टूबर को ग्वालियर साइकलिंग एसोसिएशन एवं ग्रीन वुड स्कूल के तत्वाधान में थीम रोड स्थित फ्लैग पॉइंट से एक साइकिल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में जिले के लगभग 50 बच्चों में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। साइकिल प्रतियोगिता को कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एएसपी अमृत मीणा, डॉ. आदित्य सिंह भदौरिया एवं डॉ. एसपी श्रीवास्तव ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
जिला साइकलिंग एसोसिएशन के सचिव भूपेंद्र ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा की आज की यह प्रतियोगिता जिला स्तर पर आयोजित की गई है। क्योंकि 25 तारीख को जबलपुर में राज्य स्तरीय साइकिलिंग प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है।
साइकिल एसोसिएशन के उपाध्यक्ष डॉ. आदित्य सिंह भदौरिया ने बताया की साइकिल चलाने से स्वास्थ्य तो ठीक रहता ही है हमारे शहर राज्य और देश का नाम ऊंचा हो इसके लिए साइकिल प्रतियोगिता समय-समय पर आयोजित की जाती है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संस्था के अध्यक्ष वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी डॉक्टर केशव पांडे थे। विशेष अतिथि के रूप में पत्रकार बिष्ट उपस्थित थे।
विजयी प्रतियोगियों को पुरस्कार प्रदान किए गए। चयनित खिलाड़ी 14-15 अक्टूबर को जबलपुर में आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय रोड साइकिल प्रतियोगिता के लिए क्वालिफाई करेंगे। जिला स्तरीय प्रतियोगिता में 11 से 23 वर्ष तक के बालक-बालिकाओं ने भाग लिया।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









