छात्रों ने आर्ट ऑफ लिविंग में सीखा ध्यान एवं योग का मानसिक स्वास्थ्य पर प्रभाव
Oct 11 2023
ग्वालियर। एमआईटीएस के कम्प्यूटर साइंस डिपार्टमेंट एवं हॉलिस्टिक हेल्थ क्लब के संयुक्त तत्वाधान में डॉ. मनीष दीक्षित (हेड ऑफ कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट) के मार्गदर्शन में आर्ट ऑफ लिविंग कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अतिथि के रूप में स्टेट् लेवल ट्रेनर डॉ. संगीता झा एवं दीपक सिंघल उपस्थित रहे। उन्होंने सभी विद्यार्थियों को विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से मेंटल हेल्थ एवं मेडिटेशन के बारे में बताया। ट्रेनिंग पश्चात प्रतिभागियों ने अपने मन में चल रहे द्वंद को प्रश्नों के माध्यम से ट्रेनर्स के सामने रखा एवं उसका समाधान भी प्राप्त किया।
स्टूडेंट काउंसलर प्रो. सपना कुमारी ने भी विद्यार्थियों को प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम में 130 प्रतिभागी उपस्थित रहे। प्रो. जिज्ञासा मिश्रा एवं प्रो. कृतिका शर्मा द्वारा कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। प्रो. विशाल चौधरी भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। इवेंट का आरंभ मां सरस्वती वंदना एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। सभी अतिथियों का स्वागत संबोधन के साथ स्वागत सत्कार किया गया। ट्रेनिंग पश्चात सभी अतिथियों को शॉल एवं श्रीफल के साथ सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के अंत में प्रो. जिज्ञासा मिश्रा द्वारा सभी का आभार व्यक्त किया गया एवं सभी आयोजक विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दी गईं।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









