कांग्रेस विकलांग प्रकोष्ठ ने दिव्यांगजनों के प्रति आपत्ती जनक शब्दों के प्रयोग पर वनमंत्री के विरुद्ध एफआईआर दर्ज करने एसपी को ज्ञापन दिया

Oct 10 2023

ग्वालियर। शहर जिला कांग्रेस विकलांग कल्याण प्रकोष्ठ के जिला संयोजक एवं वरिष्ठ समाजसेवी अनूप जौहरी एवं जिला अध्यक्ष जीतू यादव ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि विगत रोज खण्डवा जिले के अन्तर्गत आने बाली हरसूद विधानसभा के भाजपा सरकार में विधायक एवं वनमंत्री विजय शाह द्वारा एक आयोजित कार्यक्रम में दिव्यांग जनों के प्रति लंगड़ा, लूला, अपाहिज जेसे आपत्ती जनक शब्दों का प्रयोग करते हुऐ दिख रहे हे। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा हे जिसे लेकर मध्यप्रदेश के दिव्यांगजनों में भारी आक्रोश व्याप्त है। 
दिव्यांगजनों ने वनमंत्री विजय शाह पर नि:शक्त जन एक्ट अधिनियम की धारा 92 एवं दिव्यांगजनों के लिये अपमान जनक शब्दों का प्रयोग किए जाने के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कर सख्त कार्रवाई किए जाने को लेकर मंगलवार को सिटी सेंटर स्थित एसपी कार्यालय पहुंचकर कांग्रेस विकलांग प्रकोष्ठ ने सभी दिव्यांग जनों के नेतृत्व में एसपी राजेश सिंह चंदेल को ज्ञापन दिया।