युवक नई कार लेकर पहुंचा पेट्रोल पंप, टैंक फुल कराकर भागा
Oct 10 2023
ग्वालियर। नई नवेली कार में कोई हजारों का पेट्रोल भराने के बाद आंखों के सामने से रफू चक्कर हो सकता है। यह कम ही देखने में आता है लेकिन ग्वालियर के हजीरा थाना क्षेत्र के संजय नगर पुल के पास स्थित एक पेट्रोल पंप पर तडक़े 4 बजे एक मारुति स्विफ्ट कार में सवार युवक करीब 5 हजार का पेट्रोल भराने के बाद पंप से लगी नोजल पाइप को तोड़ता हुआ फरार हो गया। पेट्रोल पंप के सेल्समैन और गार्ड कार चालक की हरकत को देखते ही रह गए। उन्होंने सपने में अपनी कल्पना नहीं की थी कि कार के साथ आए युवक के मन में पेट्रोल लूटने की कोई योजना चल रही है। यह घटना हजीरा थाना क्षेत्र के संजय नगर पुल के पास में एक पेट्रोल पंप स्थित की है।
पंप पर सुबह का वक्त होने के कारण सिर्फ दो लोग ही मौजूद थे। उसमें एक बंदूकधारी गार्ड था जबकि एक सेल्समैन वहां मौजूद था। मुरैना की तरफ से आए सफेद कार के चालक ने सबसे पहले अपनी गाड़ी में करीब 5 हजार रुपए का पेट्रोल भरवाया और कुछ देर सेल्समैन से बातें करता रहा। इस बीच सेल्समैन ने पेट्रोल की नोजल कार के टैंक में डाल रखी थी। फिर अचानक पैसे के पेमेंट को लेकर सेल्समैन से कार सवार युवक ने कुछ बहस की और अचानक ही अपनी कार का एक्सीलेटर दबा दिया और आंखों के सामने ही वह गायब हो गया।
इसकी शिकायत पुलिस में की गई है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही इस मामले में आरोपी कार चालक की गिरफ्तारी की जाएगी। खास बात यह है कि कार के ऊपर कोई नंबर भी नहीं था। इस कारण पुलिस को कार के चालक को ढूंढना टेढ़ी खीर बनी हुई है। वहीं पुलिस ने कार के आने जाने के संभावित ठिकानों से अन्य सीसीटीवी फुटेज कलेक्ट करने शुरू कर दिए हैं।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









