चलते ट्रक में आग लगी चालक और क्लीनर ने कूदकर बचाई जान लाखों का नुकसान
Oct 10 2023
ग्वालियर। आगरा-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर अचानक चलते ट्रक में आग लग गई ड्राइवर और क्लीनर ने ट्रक से कूदकर अपनी जान बचाई। कुछ ही मिनट में ट्रक पूरी तरह से जलकर राख हो गया। मगर इस दौरान ट्रक में भरा लाखों रुपए का सामान जलकर राख हो गया है।
आग की सूचना पर फायर ब्रिगेड की दो गाडिय़ां मौके पर पहुंची जिसके बाद दो गाडिय़ों को और बुलाया गया। कड़ी मशक्कत के बाद इस पूरी आग पर काबू पाया गया है। घटना निरावली बायपास हाईवे के पास की है जब तक फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची ट्रक पूरी तरह से जल चुका था। आग में कोई जनहानि नहीं हुई है। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









