कांग्रेस समर्थक सरपंच की गोली मारकर हत्या
Oct 09 2023
ग्वालियर। बदमाशों ने कांग्रेस समर्थक बन्हैरी गांव के सरपंच विक्रम सिंह रावत की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना लोको शेड इलाके की है। सरपंच कार से उतरा ही थी कि हमलावरों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। सरपंच को 8 से 10 गोलियां मारी हैं। चार गोली सिर में लगी हैं। ये पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी में कैद हो गई है।
सरपंच की हत्या का पता चलते ही परिजन और ग्रामीण आक्रोशित हो गए। उन्होंने हमलावरों के घरों को घेर लिया और आग लगा दी। जिसके बाद गांव में पुलिस बल तैनात किया गया है। बता दें, दो साल पहले सरपंच के भाई की भी इसी तरह हत्या कर दी गई थी। सरपंच इस केस में चश्मदीद था। केस के सिलसिले में वकील से मिलने गया था। इसी दौरान हमला हो गया। मृतक की पत्नी ने भाजपा के भितरवार विधानसभा से प्रत्याशी मोहन सिंह राठौर पर हत्या की साजिश का आरोप लगाया है।
बन्हैरी गांव के सरपंच विक्रम सिंह रावत ग्वालियर में ही रहते थे। दो साल पहले गांव के ही मुकेश रावत से उनके भाई रामनिवास का जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। जिसे लेकर मुकेश रावत और उनके साथियों ने रामनिवास की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इसी सिलसिले में कोर्ट में केस चल रहा है। पूरे मामले को सरपंच विक्रम रावत ही लड़ रहा था। इसी सिलसिले में वह सोमवार सुबह लोको के पास कांति नगर में अपने वकील से मिलने के लिए पहुंचे थे।
विक्रम अकेला होने के कारण खुद ही कार ड्राइव कर रहे थे। कार से उतरकर उन्होंने पीछे वाली सीट का दरवाजा खोला और कुछ दस्तावेज निकालने लगे। वह कुछ समझ पाते तभी बाइक सवार दो बदमाश आए और विक्रम पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। इस दौरान बदमाशों की बाइक भी वहां गिर पड़ी, लेकिन इसी बीच कुछ दूरी पर एक्टिवा लेकर खड़े दो बदमाश और आ गए। करीब 30 सेकंड में 10 गोलियां चलाई गई हैं। विक्रम रावत की हत्या करने के बाद बदमाश भाग गए। घटना का पता चलते ही पड़ाव थाना पुलिस सहित एसपी राजेश सिंह चंदेल व अन्य अफसर मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने घटना स्थल की जांच पड़ताल के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
सरपंच विक्रम रावत की हत्या की खबर जैसे ही उनके गांव तक पहुंची उनके परिजन आक्रोशित हो गए। भीड़ ने हमलावरों के घरों को घेरकर आग लगा दी है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस वहां पहुंची है। मृतक व हत्या आरोपी एक ही गांव के रहने वाले हैं। जमीन को लेकर पुराना विवाद चला आ रहा है। आगजनी में कोई जनहानि की सूचना नहीं है। हत्या आरोपियों ने पहले ही तय कर ली थी वारदात इसलिए उनके घरों में कोई नहीं था। इस घटना के बाद गांव में तनाव व दहशत है। पुलिस ने शहर से अतिरिक्त फोर्स गांव में तैनात कर दिया है।
मृतक सरपंच विक्रम रावत की पत्नी नीतू रावत ने बताया कि इस मामले में मुख्य आरोपी मुकेश रावत, कृष्णा रावत, ओमप्रकाश रावत, दिलीप रावत व अन्य हैं। हत्या में शामिल आरोपियों की मदद भाजपा नेता व भितरवार विधानसभा से प्रत्याशी मोहन सिंह राठौर को बताया है। मोहन सिंह राठौर का नाम भी मृतक की पत्नी ने हत्या के षडय़ंत्र में लिया है। मृतक की पत्नी ने हत्या के आरोपियों के एनकाउंटर की मांग की है।
बताया गया है कि हत्या करने वाले शूटर्स ने पूरी रैकी की थी। एक्टिवा सवार दो बदमाश सरपंच की गाड़ी से पहले चल रहे थे और करीब 2 मिनट पहले ही वह स्पॉट (वकील का घर कांति नगर) में आकर खड़े हो गए थे, जबकि बाइक सवार दो बदमाश पीछा करते हुए आ रहे थे। पुलिस का मानना है कि संभवत: कोई सरपंच की रैकी कर जानकारी हत्या आरोपियों को भेज रहा था, क्योंकि जैसे ही सरपंच अपनी कार से उतरे और गेट लॉक करने के लिए चाबी निकाली, उसी बीच उन पर माउजर व पिस्टल से फायरिंग की गई। चार गोली सरपंच के सिर में लगी और वह जमीन पर गिर पड़ा, इसके बाद उठ नहीं सका। पुलिस को मौके पर चार माउजर व चार पिस्टल के चले हुए राउण्ड मिले हैं।
छोटे भाई की हत्या के बाद विक्रम की जान को खतरा होने पर उसे शासन से गार्ड मिला था, लेकिन कुछ महीने पहले ही शासन ने यह गार्ड हटा लिया। जिसके बाद विक्रम सिंह रावत अपने साथ हमेशा चार से पांच आदमी रखता था। सोमवार को वकील के बुलाने पर वह जल्दबाजी में निकल गया, जो कपड़े उसे पहनने थे वह उसकी पत्नी प्रेस कर रही थी। वह दूसरे कपड़े पहनकर चला गया था, लेकिन उसे नहीं पता था कि उसकी मौत उसे खींच कर ले जा रही है।
वारदात का पता चलते ही पड़ाव पुलिस के साथ ही एसएसपी राजेश सिंह चंदेल, एएसपी अखिलेश रैनवाल, सीएसपी के साथ ही थाना प्रभारी इला टण्डन मौके पर पहुंचीं और सरपंच को अस्पताल रवाना किया। बॉडी को तत्काल वहां से हटाने का मकसद यही था कि खून व लाश देखकर वहां तनाव न फेल जाए।
जिस तरह बदमाशों ने दनादन फायर ठोके और वारदात को अंजाम दिया, उससे स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है। जिस जगह सरपंच का मर्डर हुआ वहां पर सुबह से ही बच्चे खेलने आ जाते थे। पर हत्या के बाद से पूरी गली सुनसान पड़ी है। वहां एक भी शख्स नजर नहीं आ रहा है। दिख रही है तो पुलिस जांच पड़ताल करते हुए। एएसपी शहर अखिलेश रैनवाल का कहना है कि बन्हैरी गांव के सरपंच की बदमाशों ने गोली मारकर हत्या की है। हमलावरों का पता लगाया जा रहा है। इसके लिए दो पुलिस टीम पड़ताल में लगी हुई हंै। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों की पहचान की जा रही है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









