युवा देश का भविष्य है इसलिए हमें युवाओ को नशे से दूर करना होगा-हरिओम गौतम
Oct 09 2023
ग्वालियर। स्वयंसेवी संस्था रमन शिक्षा समिति द्वारा 8 अक्टूबर तक हर वर्ष की भॉंति इस वर्ष भी मद्य निषेध सप्ताह का आयोजन किया गया। पूरे देश में हर वर्ष 2 से 8 अक्टूबर तक मद्य निषेध सप्ताह का आयोजन किया जाता है। संस्था द्वारा मद्य निषेध सप्ताह का समापन विवेकानंद नशामुक्ति केन्द्र ठाटीपुर पर किया गया। इस कार्यकृम में मुख्य अतिथि के रूप में मप्र जन अभियान परिषद के संभाग समन्वयक सुशील बरुआ थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता समाजसेवी बीएल धाकड़ ने की। कार्यक्रम में विशिष्ठ अतिथि परशुराम शर्मा परियोजना अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग एवं समाजसेवी लालता प्रसाद दोहरे उपस्थित थे। कार्यक्रम का शुभारंभ मॉं सरस्वती पर पुष्प अर्पण एवं दीप प्रज्जवलन कर किया गया।
इस अवसर पर संस्था अध्यक्ष हरिओम गौतम ने लोगों को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में विस्तार पूर्वक समझाया, उन्होने कहा कि नशा व्यक्ति को शारीरिक, आर्थिक तथा मानसिक तीनों रूप से खत्म कर देता है, इसलिए हम सभी को नशे से दूर रहना चाहिए। इस अवसर पर मुख्य अतिथि संभाग समन्वयक सुशील बरुआ ने रमन शिक्षा समिति द्वारा नशाबंदी के क्षेत्र में किये जा रहे कार्यो की सराहना की उन्होनें युवा पीढ़ी में बढ़ती नशे की लत पर उन्होने चिंता जाहिर की उन्होने कहा कि युवा कल के देश का भविष्य है इसलिए हमें युवाओ को नशे से दूर करना होगा। इस अवसर पर सुशील बरूआ ने कहा कि इस प्रकार के कार्यकृमों का उदेश्य समाज के सभी वर्गो में बढती हुई नशा सेवन की प्रवृत्ति की रोकथाम एवं नशीले पदार्थो के दुश्परिणामों से लोगों को अवगत कराना है, ताकि मादक द्रव्य एवं मादक पदार्थो के सेवन की बढती प्रवृत्ति से युवा पीढी को बचाया जा सके। इस अवसर पर विशिष्ठ अतिथि के रूप में उपस्थित परशुराम शर्मा ने भी नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जानकारी प्रदान की।
कार्यक्रम के अन्त में सभी लोगों को नशा त्यागने एवं जीवन में कभी भी नशा न करने हेतु शपथ दिलाई। इस अवसर पर संस्था द्वारा उपस्थित लोगों को नशे से शरीर व समाज पर पडऩे वाले दुष्परिणामों को बताने वाले पेम्पलेटो का वितरण भी किया गया। कार्यकृम का संचालन संस्था सचिव रामदास माहौर ने एवं आभार प्रदर्शन उर्मिला कुशवाह ने किया।
इस अवसर पर प्रमुख रूप श्रीमती प्रीति मिश्रा, रजनी माहौर, खुशबू राठौर, शैलेन्द्र राठौर, अंकित दुबे आदि गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









