नशा हमें और हमारे परिवार को नष्ट करता है: डॉ. रस्तोगी

Oct 09 2023

ग्वालियर। नशा नाशवान है। जिसका दुष्परिणाम पूरे परिवार को भुगतना पड़ता है। आज के युग में युवा पीढ़ी नशे के मकडज़ाल में उलझती जा रही है। यह बात डॉ. संजय रस्तोगी ने कही। मध्यपान निषेध सप्ताह के समापन पर राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा नशा उन्मूलन के लिये ड्रग्स के ऊपर एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। स्वास्थ्य को सुचारू रूप से चलाने के लिये शासन द्वारा एमपी सेक्स के सहयोग से जनजागरूकता कार्यक्रमों का संचालन प्रदेश में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा रेड रिबन क्लब का गठन करके किया जा रहा है। कार्यक्रम में अतिथि प्राचार्य डॉ. संजय रस्तोगी, डॉ. मनोज अवस्थी, डॉ. संजय कुमार पाण्डेय डॉ. विकास शुक्ला उपस्थित थे।
रेडरिबन क्लब के माध्यम से राष्ट्रीय सेवा योजना के छात्र ट्रक ड्रायवरों एवं नशा करने वाले लोगों की बीच अभियान चलाकर इस बीमारी से बचाव के लिए जनजागरण अभियान चला सकते हैं। डॉ. रस्तोगी ने बताया कि आज नशे को फैशन के रूप में युवा पीढ़ी अपना रही है। जो हमारे समाज एवं राष्ट्र के लिये घातक है। नशे से हम स्वयं को तो नष्ट करते ही है साथ ही साथ परिवार भी नष्ट हो जाता है।
डॉ. अवस्थी ने बताया कि रासेयो स्वयंसेवक जनजागरूकता के लिये कार्य करते हैं। मद्यपान निषेध सप्ताह में रासेयो स्वयं सेवकों ने रैली, नुक्कड नाटक एवं व्याख्यानों द्वारा नशे की बुराईयों को आम जन तक पहुंचाने का काम किया।
कार्यक्रम में राजीव दोहरे, आशुतोष पालीवाल, जतिन प्रजापति, कृतिका कुशवाह, नकुल शर्मा, रितेश जैन, हृदेश तेंदुलकर, रोहन अरोरा, प्रशांत मौर्य, सत्यम अहिरवार, हृदेश सेन, अनमोल तिवारी आदि लोग उपस्थित थे।