250 धर्मावलंबी अमृतसर से चलकर ग्वालियर आये, संगत ने किया स्वागत
Oct 09 2023
ग्वालियर। 12 अक्टूबर से 14 अक्टूबर तक तीन दिवसीय दाता बंदी छोड़ दिवस पर्व की तैयारियां जोरशोर से आरंभ हो चुकी है। इस क्रम में अमृतसर से पैदल चलकर पारपरिक कीर्तन यात्रा ग्वालियर पहुंची इस यात्रा में लगभग 250 धर्मावलंबी अमृतसर से चलकर ग्वालियर पहुंचे है।
कीर्तन यात्रा का जहां जलालपुर चौराहे पर पुरानी छावनी, खेरिया, जलालपुर से एकत्रित संगत ने स्वागत कर यात्रा में शामिल हुए इसके बाद यात्रा हजीरा गुरुद्वारा पहुंची जहाँ दीनदयाल नगर, गोला का मंदिर, बिरला नगर, तानसेन नगर, गांधी नगर सेवानगर नूरगंज की संगत ने स्वागत किया और यात्रा में शामिल हो गई ततपश्चात यात्रा फूलबाग चौराहा पहुंची जहाँ मुरार, ठाठीपुर, सिटी सेंटर की संगत ने स्वागत किया और वह भी इस यात्रा में शामिल हो गई। ततपश्चात यात्रा फूलबाग चौराहा पहुंची जहाँ मुरार, ठाठीपुर, सिटी सेंटर की संगत ने स्वागत किया और वह भी इस यात्रा में शामिल हो गई। इसके बाद यह यात्रा फूलबाग गुरुद्वारा पहुंची जहाँ लश्कर क्षेत्र की संगत ने स्वागत किया व गुरुद्वारा प्रबंधन ने लंगर तथा बाहर से आई संगत के आराम करने का प्रबंध कर रखा था। यहां संगत ने कान दूर की इसके बाद यात्रा पुन: आरंभ हुई और शिंदे की छावनी पर भी स्वागत किया गया इसके बाद यह यात्रा गुरुद्वारा दाता बंदी छोड़ पहुँची।
इस यात्रा में समाज की महिलाएँ जहां आगे आगे सफाई करती चल रही थी वहीं युवा भी व्यवस्था संभालते दिखाई दे रहे थे। वही मध्य प्रदेश हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति एसएस अहलूवालिया ने गुरुद्वारे पर जाकर मत्था टेका स्थानीय पुलिस प्रशासन ने भी कीर्तन यात्रा के नगर प्रवेश करते ही व्यवस्था सुलभ बनाकर धार्मिक यात्रा में अपना सहयोग दिया जिसके लिए बाबा लक्खा सिंह जी ने पुलिस प्रशासन को धन्यवाद ज्ञापित किया।
वहीं अमृतसर से पैदल चलकर यात्रा (सबद चौकी)जब किला स्थित गुरुद्वारा दाता बंदीछोड पहुंची तो सिख संगत ने उनका फूलों की बौछार कर स्वागत किया उसके बाद गुरुद्वारा पहुंचकर गुरु ग्रंथ साहिब को माथा टेका उसके बाद बाबा लक्खा सिंह ने पैदल चलकर आई संगत को सिरोपा भेंट कर उनको सम्मानित किया।
यह शबद चौकी रोजाना किले के ऊपर गुरुद्वारा की परिक्रमा करेगी, उसके बाद 14 अक्टूबर को पूरे किले की परिक्रमा करने के बाद पैदल यात्रा वापिस अमृतसर जायेगी। इस अवसर पर मुख्य सेवादार सेवा सिंह खंडूर साहब ग्वालियर के बाबा लक्खा सिंह चरण सिंह चन्ना बाबा बलवंत सिंह बाबा गुरसेवक सिंह बाबा प्रदीप सिंह सहित अनेक सेवा धारी उपस्थित थे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









