नेवल कैडेटों ने तिघरा बांध क्षेत्र में चलाया सफाई अभियान
Oct 05 2023
ग्वालियर। एनसीसी महानिदेशक नई दिल्ली के निर्देशानुसार पुनीत सागर योजनान्तर्गत 3 एमपी नेवल यूनिट के कमान अधिकारी कैप्टेन (आईएन) शिवशंकर सिंह के मार्गदर्शन में नेवल कैडेटों ने तिघरा बांध क्षेत्र में सफाई अभियान चलाया। शासकीय महारानी लक्ष्मीबाई महाविद्यालय, विज्ञान महाविद्यालय, एसएलपी महाविद्यालय, जेसी मिल्स महाविद्यालय, आईटीएम विश्वविद्यालय और डीएवी स्कूल के 135 नेवल कैडेटों ने एनसीसी अधिकारी नरोत्तम निर्मल, विद्या कुशवाहा, चीफ इंस्ट्रक्टर गौरव सिंह चन्देल, पैटी आफिसर संदीप एवं सुमित कुमार के मार्गदर्शन में तिघरा बांध क्षेत्र से लगभग 65 किग्रा प्लास्टिक और कचरा एकत्र किया और नगर निगम ग्वालियर के माध्यम से निपटारा किया। अवसर पर पूर्व एनसीसी कैडेट अंकुर द्विवेदी और अविनाश शर्मा ने कैडेटों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया. कैडेटों को स्वच्छता की शपथ भी दिलवाई गई।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









