संविदा कर्मियो की अनिश्चित कालीन हड़ताल को जौहरी ने अपना समर्थन दिया
Oct 05 2023
ग्वालियर। शहर जिला कांग्रेस विकलांग प्रकोष्ठ के जिला संयोजक एवं वरिष्ठ समाजसेवी अनूप जौहरी ने विगत आठ रोज से अपनी विभिन्न मांगों को लेकर ग्वालियर जिला विकलांग पुनर्वास केंद्र पर अनिश्चित कालीन हड़ताल पर धरना देकर बैठे कर्मचारियों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं गंभीरता से सुनी ओर उनकी जायज मांगों को अपना समर्थन देते हूऐ समाजिक न्याय मंत्री को उक्त सभी कर्मचारियों की मांगे शीघ्र पूरा किए जाने को लेकर अपनी ओर से पत्र लिखने की बात कही।
ग्वालियर जिला विकलांग पुनर्वास केंद्र प्रभारी गिरीश पाल ने जानकारी देते हूऐ बताया कि प्रदेश के सभी जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्रों के संविदा कर्मचारियों को वर्तमान 22/07/2023 की नीति के तहत सामाजिक न्याय विभाग, मध्यप्रदेश लाभ ना दिए जाने पर आक्रोशित होकर लामबंद हड़ताल की घोषणा की है। विगत 29 सितंबर से कर्मचारी हड़ताल पर हैं।
कर्मचारी संगठन के प्रदेश प्रवक्ता एवम मीडिया प्रभारी गिरीश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया है, कि जब तक हमारी मांगे पूरी नहीं होती प्रदेश के समस्त केंद्रों पर ताले पड़े रहेंगे। संघ के प्रदेश अध्यक्ष आशीष कुमार शर्मा ने बताया है कि भारतीय मजदूर संघ के बैनर तले पूरे प्रदेश के संविदा कर्मचारी लामबंद हैं। सभी केंद्रों पर 27 सितंबर को काली पट्टी बांधकर कार्य किया। वहीं 29 को सभी सामूहिक अवकाश पर रहते हुए भोपाल पहुंचे जहां विभाग के अधिकारियों से चर्चा की और समाधान ना मिलने पर भाजपा के प्रदेश कार्यालय पर धरना प्रदर्शन किया।
प्रदेश सचिव संदीप चतुर्वेदी ने बताया है कि विभाग द्वारा संपूर्ण डीडीआरसी संविदा कर्मचारी की जानकारी मंगवाई गई। किंतु अब तक विभाग द्वारा कहा जाता रहा की नियमित कर्मचारी के समतुल्य100 प्रतिशत नीति का लाभ नई संविदा नीति के तहत लाभ दिया जा रहा हैं। आपकी फाइल प्रक्रिया में है, किंतु आज दिनांक तक आदेश जारी नही किया जा रहा है, जिसके चलते कर्मचारियों में आक्रोश है।
सामाजिक न्याय विभाग की अपने ही कर्मचारियों के प्रति शोषण करने की मंशा रखता है। और विभाग के आला अधिकारी द्वारा नीति निर्देशों को लागू करने की कोई मंशा नहीं दिख रही है। जब तक विभाग इन कर्मचारियों के लिए नवीन संविदा नीति 2023 के तहत 100 प्रतिशत वेतन, एनपीएस, अनुकंपा नियुक्ति और अवकाश नीति को पूर्ण रूप से लागू नहीं करेगा, तब तक जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्रों का समस्त स्टाफ अनिश्चित कालीन हड़ताल पर रहेगा।
वहीं संघ के आह्वान पर भोपाल में विभाग के मुख्यालय और मंत्रालय के बाहर धरना प्रदर्शन कर अपना विरोध दर्ज करा रहे हैं।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









