आंगनबाड़ी में लायंस क्लब ने की सफाई
Oct 05 2023
ग्वालियर। लायंस क्लब ग्वालियर प्रेरणा द्वारा सर्विस वीक के तहत स्वच्छता अभियान का प्रोग्राम बजरंग विहार आंगनबाड़ी में किया गया। अतिथियों का स्वागत अध्यक्ष रंजना अग्रवाल द्वारा किया गया। कार्यक्रम में लायंस क्लब प्रेरणा द्वारा आंगनबाड़ी में अलग अलग कलर के डस्टबिनों को लगाया गया, साथ ही पर्णिका राजे जादौन द्वारा हर कलर के डस्टबिनों का महत्व तथा किस कलर मै कौन सा कचरा डालना है आदि बताया गया।
आंगनबाड़ी के बच्चों को बिस्कुट नमकीन इत्यादि समान का वितरण किया गया। इस मौके पर सेवा सप्ताह के कार्यक्रम संयोजक डॉ एसपी लोहिया, अजय सप्रा, जेएस गुप्ता, आशा बालोदी, रंजना गोयल, रमा सक्सेना, भारती भाटीया, पर्णिका राजे जादौन, नीलम गुप्ता, नेहा शर्मा व प्रेरणा खंडेलवाल उपस्थित रहे। धन्यवाद सचिव प्रेरणा खंडेलवाल द्वारा दिया गया।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









