कैंसर अवेयरनेस कार्यक्रम आयोजित किया
Oct 05 2023
ग्वालियर। लायंस क्लब ऑफ ग्वालियर और कैंसर हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर के संयुक्त आयोजन कैंसर अवेयरनेस कार्यक्रम विद्या भवन स्कूल पिंटो पार्क आयोजित किया गया। इस अवसर पर कैंसर रोग विशेषज्ञ डॉ. रजत लोहिया, डॉ. तनुश्री एवम मीरा श्रीवास्तव द्वारा कैंसर को रोकने के उपाय और समय पर उपचार के लिए प्रेरित कर साथ ही बच्चो से तंबाकू एवम कैंसर के होने वाले कारक से अवगत कराया। कार्यक्रम में करीब 625 बच्चो एवम 25 टीचर स्टाफ ने उपस्थिति होकर इस कार्यक्रम में भागीदारी प्रदान की।
स्कूल के प्राचार्य निकेश शर्मा द्वारा सभी अतिथियों का स्वागत किया गया। अध्यक्षता समीर अग्रवाल द्वारा किया गया, प्रभारी उपाध्यक्ष रामकरण पारीक द्वारा स्कूल को स्मृति चिन्ह प्रदान किया। इस मौके पर अनूप सिंघल सतेन्द्र शुक्ला, रोबिन अग्रवाल, मंगेश इंदुलकर तथा सचिव दीपेंद्र दुबे उपस्थिति थे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









