चिडिय़ाघर में सफेद टाइगर का शावक बीमार, जबलपुर के डॉक्टरों की टीम ने परीक्षण किया

Oct 05 2023

ग्वालियर। गांधी प्राणी उद्यान चिडिय़ाघर में सफेद टाइगर का शावक गत रात्रि से बीमार है, बीमार शावक के स्वास्थ्य परीक्षण के लिए जबलपुर के चिकित्सकों की टीम बुलाई गई है। जबलपुर के चिकित्सकों द्वारा टाइगर का स्वास्थ्य परीक्षण किया जा रहा है।
महापौर डॉक्टर शोभा सिकरवार एवं एमआईसी सदस्यों द्वारा चिडिय़ाघर में बीमार शावक के स्वास्थ्य का हाल जाना और डॉक्टर से चर्चा कर शावक की देखभाल एवं आवश्यक जांच इत्यादि करने के निर्देश दिए।