स्व. रामदुलारी देवी की स्मृति में संस्था ने जरूरतमंदों को भोजन वितरण किया

Oct 04 2023

ग्वालियर। सामाजिक सेवा सहयोग संस्था ने बुधवार को श्याम श्रीवास्तव की दादी स्व. श्रीमती राम दुलारी देवी की स्मृति में जरूरतमंदों को भोजन वितरण कराया। कहा जाता है कि दीनहीन जनों को भोजन कराने से भी पूर्वज प्रसन्न होते है और परिवार जन को आशीर्वाद देते है। इसी भावना के उद्देश्य से 4 अक्टूवर बुधवार को सामाजिक सेवा सहयोग संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्याम श्रीवास्तव ने अपने परिवार जन और पदाधिकारियों के साथ 300 दीनहीन बंधुयों को भोजन कराया।
वहां पर उपस्तिथ बुजुर्गों ने भी कहा कि कनागतों में भूखों को भोजन कराने से पुण्य मिलता हैं। भोजन कर रहे लोगों ने भी संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्याम श्रीवास्तव को धन्यवाद देते हुए आशीर्वाद प्रदान किया।
इस अवसर आनंद श्रीवास्तव, राजेंद्र झा, संतोष गर्ग, हर्ष राय, नितिन श्रीवास्तव, आदित्य शर्मा, ऋषभ श्रीवास्तव, प्रिंस श्रीवास्तव सहित अन्य लोग मौजूद रहे।