सरकार के खिलाफ मतदान करेंगे प्राइवेट स्कूल के संचालकगण: भदोरिया
Oct 04 2023
ग्वालियर। प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन मप्र ने सरकार के खिलाफ मतदान करने का निर्णय लिया है। एसोसिएशन के पदाधिकारीयों ने मंगलवार को एक पत्रकार वार्ता में बताया की मप्र सरकार द्वारा प्राइवेट स्कूलों का शोषण किया जा रहा है। उन्होंने कहा की प्राइवेट स्कूलों को प्रतिवर्ष मान्यता लेने के नाम पर डराया एवं धमकाया जाता है एवं एक मोटी फीस अधिकारियों को देना पड़ती है। उन्होंने कहा कक्षा 1 से आठवीं तक की मान्यता में एफडीआर की अनिवार्यता समाप्त की जाए, शासन के आदेशानुसार मान्यता प्राप्त स्कूलों के लिए रजिस्टर्ड क्राय नम: अनिवार्य कर दिया है। यदि यह लागू होता है तो 40 प्रतिशत प्राइवेट स्कूलों को मानता नहीं मिल सकेगी।
वहीं उन्होंने कहा कि हमारी मांगों में सबसे प्रमुख मांग है निशुल्क एवं अनिवार्य शिक्षा आरटीआई के अंतर्गत स्कूलों को अन्य राज्यों की अपेक्षा कम फीस प्रतिपूर्ति की जाती है अत: अन्य राज्यों के बराबर सत्य समाप्ति का भुगतान किया जाए। उन्होंने अपनी मांगों को पत्रकारों को बताते हुए कहा की प्राइवेट स्कूलों के बच्चों को भी सरकारी स्कूल की योजनाएं दी जाएं, भेदभाव की नीति नहीं अपनाई जाए। संगठन के पदाधिकारी ने बताया की प्राइवेट स्कूलों में कार्यरत शिक्षक एवं कर्मचारी को शासन द्वारा निशुल्क 10 लाख का आयुष्मान बीमा कराया जाए। उन्होंने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि हमारी मांगे नहीं मानते हैं तो हम सरकार के खिलाफ मतदान करेंगे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









