किड्स कॉर्नर स्कूल में पीस पोस्ट का कार्यक्रम हुआ
Oct 04 2023
ग्वालियर। सेवा सप्ताह के तीसरे दिन पीस पोस्ट का कार्यक्रम लायंस क्लब आस्था द्वारा किड्स कॉर्नर स्कूल नया बाजार में किया गया। जिसमें 60 बच्चों ने पार्टिसिपेट किया। पीस पोस्टर का टॉपिक डियर टू ड्रीम्स पर रखा गया। जिसमें बच्चों ने अपना हुनर दिखाया उन्होंने अपने आने वाले फ्यूचर के लिए जो सपना देखा है उसे साकार करने की कोशिश पेंटिंग द्वारा की गई। जिसमें प्रथम पुरस्कार अनमोल यादव, द्वितीय पुरस्कार यशिका नामदेव, तृतीय रौनक गुप्ता, फोर्थ अपेक्षा शर्मा ने प्राप्त किया। कंसोलेशन सुहानी चंदेल को मिला।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि किड्स कॉर्नर स्कूल के प्रिंसिपल एसएस नायर, सेवा सप्ताह के कन्वीनर डॉक्टर एसपी लोहिया, सुधीर बाजपेई, जेएस गुप्ता, शिवशंकर अग्रवाल, अजय सप्रा, ज्योति अग्रवाल, सुनील शर्मा, संगीता जोहरी, रश्मि अग्रवाल, बंदना अग्रवाल, प्रियंका अग्रवाल, कविता खंडेलवाल, वंदना जाजू, निर्मल अग्रवाल, सरोज अग्रवाल उपस्थित रहे।
लायंस क्लब ने किया भोजन वितरित
लायंस इंटरनेशनल और लायंस क्लब ग्वालियर अमृत और आर्यन के साथ लायंस क्लब ग्वालियर अनुभूति के संयुत तत्वावधान में पंचानन सेवा सप्ताह का शुभारंभ कैंसर पहाड़ी स्थित सिम्स हॉस्पिटल में भोजन वितरण करके किया गया। इस अवसर पर सभी हार्मोनी क्लब ने एकरूपता का परिचय देते हुए सहयोग किया।
विश्व शांति हेतु प्रार्थना और भोजन वितरण कार्यक्रम के अवसर पर सेवा सप्ताह पंचानन के संयोजक डॉ. एसपी लोहिया, जगदीश अग्रवाल, एसके गुप्ता, हिमेश दंडोतिया, प्रशांत बाजपेयी, मीनाक्षी गोयल, डॉ. हरिओम सिंघल, अशोक शर्मा, डॉ. हरिओम सिंघल, विजय खंडेलवाल आदि सदस्य उपस्थित रहे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









