जनसुनवाई में समाधान नहीं हुआ तो बुजुर्ग ने आत्महत्या की कोशिश करी
Oct 03 2023
ग्वालियर। ग्वालियर जिले के डबरा में जनसुनवाई के दौरान परेशान किसान ने आत्महत्या करने की कोशिश की है। दबंग से पीडि़त किसान शिकायत लेकर जनसुनवाई में पहुंचा था यहां पर एसडीएम प्रखर सिंह ने आवेदन लेने से इनकार कर दिया इसके बाद किसान ने तहसील परिसर एसडीएम कार्यालय के सामने पीपल के पेड़ से फांसी लगाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया।
पीडि़त किसान कैलाश परिहार का कहना है कि उसकी सुनवाई नहीं हो रही है। तहसील परिसर में मौजूद पुलिस कर्मियों ने किसान को आत्महत्या करने से रोका एसडीएम के निर्देश पर किसान को सिटी पुलिस लेकर थाने पहुंच गई है बताया जा रहा है कि किसान कई समय से तहसील कार्यालय में अधिकारियों के चक्कर काट रहा था।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









