महिला शांति सेवा के द्वारा वृद्धो का सम्मान किया गया

Oct 02 2023

ग्वालियर। वृद्ध दिवस के अवसर पर माधव बल एवं वृद्ध आश्रम में महिला शांति सेवा के द्वारा वृद्धो का सम्मान किया गया। उनके साथ दोपहर का भोजन कर उनके मनोरंजन में गीत संगीत एवं कुछ फनी गेम खिलाए गए। इस दौरान संस्था की उपाध्यक्ष श्रीमती इंदिरा मंगल, अधीक्षक सीमा सक्सेना उपस्थिति रही।
 संस्था के करीबन 25 वृद्धजन और चार लोगों का स्टाफ था, महिला शांति सेवा की बहनों ने एक-एक करके सभी को सम्मान किया और उनके साथ जो समय बिताया उसे वृद्धो को लगा जैसे हमारे अपने बच्चे हमारे साथ बातचीत कर रहे हैं। और एंजॉय कर रहे हैं उनको अपने वह सुनहरे पल याद आ गए जब वह अपने घरों में रहते थे अपने बच्चों के साथ रहते थे। नियति ने कुछ ऐसा क्रूर मजाक किया जिसके कारण उनका अपना घर छोडक़र आश्रम में अकेले जीवन व्यतीत करना पड़ रहा है। लेकिन संस्था के बहनों के द्वारा समय बीतने पर उनको अपने बहू बेटी जैसी लगी। हमारे माता-पिता स्वरूप सभी वृद्धजन महिला शांति सेवा के संस्था की बहनों को दोबारा फिर आने के लिए गुजारिश कर रहे थे। हमें भूल न जाना तुम हमारे बच्चे जैसी हो बिटिया जैसी हो संस्था की सभी बहनों ने आश्वासन दिया कि हम आपके पास समय-समय पर आते रहेंगे मिलते-जुलते रहेंगे। 
इस अवसर पर महिला शांति सेवा की डॉक्टर मेजर आशा माथुर, डॉ मंजुला सिंघल, डॉ रमेश शर्मा, एकता अग्रवाल, किरण धर्माधिकारी, इंदिरा मंगल,  शालिनी लालचंदानी, रोहिणी जीवनकर, कांति व्यास, मीना शर्मा, उषा सिकरवार, शोभा सक्सेना, ज्योति, अनीता वर्मा आदि महिलाओं ने उपस्थित होकर वृद्धो का खूब एंजॉय किया संस्था की सभी बहनों के बीच वृद्धो ने हंसी-खुशी माहौल से खूब अच्छा दिन व्यतीत किया।