रमन शिक्षा समिति ने ठाटीपुर अस्पताल परिसर में किया श्रमदान

Oct 02 2023

ग्वालियर। सामाजिक संस्था रमन शिक्षा समिति द्वारा स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम के तहत 10 बजे से 11 बजे तक शासकीय अस्पताल ठाटीपुर पर श्रमदान कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में संस्था वालियन्टरों के साथ अस्पताल के सभी कर्मचारी उपस्थित थे। श्रमदान कार्यक्रम के अन्तर्गत अस्पताल परिसर में सभी लोगों द्वारा सफाई की गयी।
इस अवसर पर क्षेत्रीय पार्षद नागेन्द्र राणा, जन अभियान परिषद के संभाग समन्वय सुशील बरुआ, अस्पताल प्रभारी डॉ. स्वेच्छा दण्डोतिया, भाजपा सैनिक प्रकोष्ठ के पूर्व प्रदेश संयोजक बीएल धाकड़, रमन शिक्षा समिति के अध्यक्ष हरिओम गौतम, अमित जादौन, परमानन्द श्रीवास, रामदास माहौर, श्यामसुन्दर उपाध्याय सहित बड़ी संख्या में सीपीएलआई परियोजना के वालियन्टर बड़ी संख्या में विशेष रूप से उपस्थित थे।