वृद्धजन अनुभवों के इनसाइक्लोपीडिया होते हैं इनके साथ वक्त विताएं युवा: डॉ. संजय रस्तोगी

Oct 02 2023

ग्वालियर। वृद्धजन अनुभवों के इनसाइक्लोपीडिया होते हैं इनके साथ युवाओं को कुछ वक्त अवश्य विताना चाहिए । इनके अनुभवों से शिक्षा ले कर स्वयं के जीवन के कठिन समय को आसानी से निकाला जा सकता है। यह बात माधव महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना और एनसीसी के स्वयंसेवकों को अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर संबोधित करते हुए प्राचार्य डॉ. संजय रस्तोगी ने कही। विशिष्ठ अतिथि राष्ट्रीय सेवा योजना के जिलासंगठक डॉ. मनोज अवस्थी थे। 
रासेयो के सेवा पखवाड़े के अंतर्गत स्वच्छता ही सेवा संकल्प को महाविद्यालय परिसर की गाजरघास का उन्मूलन कर प्रारम्भ किया गया। सेवा पखवाड़े को जीवाजी विश्वविद्यालय के रासेयो समन्वयक प्रो. रविकांत अदालतवाले, प्राचार्य डॉ. संजय रस्तोगी, जिलासंगठक डॉ. मनोज अवस्थी, वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी डॉ. संजय कुमार पाण्डेय एवं डॉ. दीपक शिन्दे ने प्रारम्भ किया।
इस अवसर पर वरिष्ठजन उदय सिंह चौहान को पुष्पहार व श्रीफल भेंट कर प्राचार्य डॉ. संजय रस्तोगी ने सम्मानित किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवाओं ने सहभागिता की। कार्यक्रम का संचालन डॉ. संजय कुमार पाण्डेय ने एवं आभार प्रदर्शन डॉ. दीपक शिन्दे ने किया।