पंजाबी सेवा समिति ने कै. माधवराव सिंधिया को रक्तदान कर दी श्रद्धांजलि

Oct 02 2023

ग्वालियर। पंजाबी सेवा समिति द्वारा माधव मंगलम पैलेस स्वदेश प्रांगण तारघर में कैलाशवासी माधव राव सिंधिया की पुण्य स्मृति में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से पंजाबी सेवा समिति के मोहनलाल अरोड़ा, सतपाल बत्रा, डॉ नंदलाल बत्रा, अजय बत्रा, प्रवीण नागपाल, अश्वनी जुनेजा, जगन्नाथ पाहवा, तिलक राज बेरी, अनिल पुनियानी, मनोज जुनेजा, राजकुमार अरोड़ा, कमल पुनियानी, जयेंद्रपाल खुराना, कन्हैया लाल आनंद, कुलबीर भारद्वाज, हरिओम नागपाल, अशोक मारवाह, बलवंत मदान, नरेश अरोड़ा, मनोहर लाल भल्ला, राजपाल खुराना, सुरेन्द्र जुनेज एवं रेडक्रॉस सोसाइटी के सचिव नवल शुक्ला का मोतियों की माला पहनकर स्वागत वंदन किया।  
तत्पश्चात सरस्वती पूजन कर दीप प्रज्ज्वलित  किया गया। साथ ही 120 रक्त दाताओ को प्रशंसा पत्र प्रदान कर सम्मान किया गया। दो रक्त वीर  निकेश बेरी गोलू एवं मुकेश जुनेजा जो वर्ष भर रक्त उपलब्ध कराने में सेवारत रहते हैं, उन्हें शाल श्रीफल देकर सम्मानित किया गया। वंशिका शर्मा द्वारा तिलक चंदन कर अतिथियों का स्वागत किया गया।
 कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए मोहनलाल अरोड़ा ने इस रक्तदान सेवा को महादान सेवा बताया। कार्यक्रम का संचालन प्रवीण नागपाल एवं आभार अजय बत्रा ने व्यक्त किया। रक्तदान शिविर में महिला वर्ग में रक्तदान करने का उत्साह देखने को मिला जिसमें गंगा खुराना, नीरू घई, सुरभि सुदामे (टेकनपुर), शीतल मदन मनोज जुनेजा, कमल पुनियानी, बबलू भगत, करण अरोड़ा सहित 120 रक्त वीरों ने रक्तदान कर कैलाश वासी माधव सिंधिया को श्रद्धांजलि अर्पित की।
 कार्यक्रम में अनिल गांधी, अनिल कपूर, श्याम सचदेवा, मिरजोश गुलाटी, प्रवीण घई, राम पुनियानी, कमल मिगलानी, दिलीप गुगनानी, सुरेंद्र जुनेजा, रवि अनेजा, गौरव खुराना, राजू बढज़ात्या, बलदेव खुराना, करण खुराना, गजेंद्र अरोरा, आत्म प्रकाश मोंगिया, नरेंद्र बत्रा, संजीव छाबा, नरेश तलुजा, मीडिया प्रभारी राजू पंडित सहित भारी संख्या में समिति एवं समाज के लोग उपस्थित थे।