चौथी मंजिल से कूदी छात्रा की मौत, सुसाइड नोट में लिखा- उसने मेरी मजबूरी का बहुत फायदा उठाया
Oct 01 2023
ग्वालियर। दसवीं की छात्रा ने चौथी मंजिल से कूदकर सुसाइड कर लिया। रविवार सुबह उसका शव बिल्डिंग के पास कचरे के ढेर में मिला। छात्रा को ऊंचाई से डर लगता था, इसलिए कूदने से पहले उसने आंखों पर पट्टी बांधी। पुलिस ने उसके कमरे की छानबीन की तो एक सुसाइड नोट मिला, इसमें लिखा था- समर द्विवेदी ने मेरी मजबूरी का बहुत फायदा उठाया है। इसलिए मैंने आत्महत्या कर ली है।
पुलिस जब मौके पर पहुंची तो शव औंधे मुंह पड़ा था। शव को सीधा किया तो मुंह और जबड़े से खून बह रहा था। आंखों पर पट्टी बंधी थी। लडक़ी की उम्र 15 साल की है। वह यूपी के जालौन जिले की रहने वाली थी। वह अपनी ममेरी बहन और जीजा के साथ ग्वालियर में रह रही थी। सुसाइड नोट में जिस लडक़े के ब्लैकमेल करने का जिक्र है, पुलिस ने उसे हिरासत में लिया है। वह बी-फार्मा का छात्र है और छात्रा के घर के पास ही रहता है।
सुसाइड नोट में लिखा...
मैं अपने पूरे होशो-हवास में ये लिख रही हूं कि मेरी मौत का जिम्मेदार सिर्फ और सिर्फ समर द्विवेदी ही है। मैंने उसकी वजह से आत्महत्या की है। उसने मेरी मजबूरी का फायदा उठाया। हम लोगों की जनवरी में दोस्ती हुई तो मैंने अपने घर वालों के बारे में उसे सब सच-सच बता दिया। तो यही जानकर मेरी मजबूरी का फायदा उठाया।
मैंने कहा मैं सिर्फ तुम्हारी एक अच्छी बेस्ट फ्रेंड हूं। उसने कहा नहीं तुम मेरी फ्रेंड नहीं गर्लफ्रेंड हो। मैंने कहा नहीं, तो उसने मुझे धमकी दी कि मैं तुम्हारी दी को बर्बाद कर दूंगा। तो मैं डर गई। मैंने सोचा मेरी वजह से मेरी दी को कुछ नहीं होना चाहिए। इसलिए ये सब मुझे करना पड़ा। अभी भी मैंने कुछ नहीं बोला, उसी ने मना किया मुझे। क्योंकि मैं तो कुछ बोल ही नहीं सकती। इसलिए नहीं बोल सकती क्योंकि उसने मुझे ऐसा फंसाया है बीच में। मैं न इधर की रही और ना उधर की।
उसने मेरी मजबूरी का बहुत फायदा उठाया है। इसलिए मैंने आत्महत्या कर ली। हो सके तो मुझे माफ कर देना। अपना ध्यान रखना।
ढ्ढ रुश1द्ग 4शह्व स्रद्ब, ढ्ढद्व ह्म्द्गड्डद्य4 ह्यशह्म्ह्म्4 स्रद्ब
पुलिस के अनुसार, लडक़ी घर के पास कोचिंग सेंटर पढऩे जाती थी। यहां समर भी बी-फार्मा की पढ़ाई करने आता था। समर कटनी का रहने वाला है। उसने लडक़ी से दोस्ती कर ली। वह समर को अच्छा दोस्त समझकर अपनी और अपने परिवार से जुड़ी सभी बातें शेयर करती थी। सुसाइड नोट में उसने लिखा है कि ऐसी बातें भी बताईं जो नहीं बतानी चाहिए थीं। इसके बाद समर उसे ब्लैकमेल करने लगा।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









