एआईडीएसओ की केआरजी कॉलेज इकाई का चतुर्थ छात्र सम्मेलन हुआ

Oct 01 2023

ग्वालियर। छात्रवृत्ति, आवास योजना, परीक्षा परिणाम समय पर घोषित करने जैसी कॉलेज में व्याप्त तमाम समस्याओं व नई शिक्षा नीति 2020 को रद्द करने की मांग पर कंपू में छात्र संगठन एआईडीएसओ की केआरजी  कॉलेज इकाई का छात्र सम्मेलन संपन्न हुआ।
 कार्यक्रम की शुरुआत विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियों से की गई। छात्रों द्वारा प्रगतिशील गीत, डांस,ड्रामा प्रदर्शित किए गए। छात्रों को संबोधित करते हुए मुख्य वक्ता ने कहा छात्र संगठन लंबे समय से लगातार ही छात्रों के बीच आंदोलन संयोजित कर रहा है आज शिक्षा पर  चौतरफा हमले किये जा रहे हैं एक तरफ सरकार नई शिक्षा नीति का जोरों शोरों से प्रचार प्रसार कर रही है दूसरी तरफ देखा जाए व्यापरीकरण., सांप्रदायिकरण करने वाली नई शिक्षा नीति के माध्यम से सरकार चरित्र निर्माण की प्रक्रिया को नष्ट कर रही है। हाल ही में केआरजी महाविद्यालय की स्नातक द्वितीय वर्ष की छात्राओं को बीच परीक्षा से उठा देने के बाद कॉलेज प्रशासन द्वारा छात्राओं के दो वर्ष बर्बाद कर दिए गए। छात्राएं छात्र संगठन एआईडीएसओ के बैनर तले आंदोलनरत रही व अपने भविष्य को अंधकार से बचाने के लिए संघर्ष करती रही। छात्राओं ने कालेज प्रशासन से लेकर कई उच्च शिक्षा अधिकारियों तक अपनी गुहार लगाई लेकिन अविराम प्रयास कर रही  छात्राओं को न्याय देने की जगह कालेज प्रशासन द्वारा छात्राओं की शिकायत को निराधार  बताया गया व कॉलेज प्रशासन की गलतियों को छात्राओं पर थोपा गया।साथ ही जिला अध्यक्ष मिताली और जिला उपाध्यक्ष दीपक ने भी वक्तव्य रखा।
अंत मे जिला सचिव आस्था सोनी ने नवनिर्वाचित कॉलेज इकाई समिति की घोषणा की जिसमे कॉलेज अध्यक्ष समरीन खान, कॉलेज सचिव श्वेता एवं 9 सदस्य सचिव मंडल सदस्य तथा 12 सदस्य कार्यकारिणी गठित की गयी। कार्यक्रम मे लगभग 200 छात्र प्रतिनिधि शामिल हुए।