बजरंग भक्त मंडल द्वारा गौशाला में 800 किलो हरे चारे की सेवा
Oct 01 2023
ग्वालियर। बजरंग भक्त मंडल द्वारा कई वर्षों से मार्क हॉस्पिटल गौशाला गोला का मंदिर में प्रति सप्ताह की जाने वाली गौभोग सेवा के क्रम में आज मंडल के दानदाता गौसेवको के सहयोग पितृपक्ष पर 800 किलो हरे चारे की गौभोग सेवा की गई।
आज की सेवा में 200 किलो की सेवा दीपक शरण अग्रवाल द्वारा, 100 किलो की सेवा जितेंद्र चंदेल, 100 किलो की सेवा निकुंज गहरवार, 100 किलो की सेवा स्व. श्रीमती रानी मंगल के श्राद्ध दिवस पर, 100 किलो की सेवा अनिल गुप्ता डोम्स वालो द्वारा,50 किलो की सेवा अंबरीश मंगल द्वारा, 100 किलो की सेवा प्रतीक बंसल, 50 किलो की सेवा संतोष शिवहरे की ओर से कुल लगभग 800 किलो हरे चारे की सेवा की गई।
मंडल के अध्यक्ष आशीष मंगल ने बताया कि मंडल द्वारा प्रति प्रतिसप्ताह की जाने वाली गौभोग सेवा पितृपक्ष में भी निरंतर जारी है। मंडल सभी से गौसेवा में सहयोग करने एवम गौसेवा से जुडऩे की अपील करता है।
आज की गौ सेवा में मंडल अध्यक्ष आशीष मंगल, कोषाध्यक्ष राम किशोर मंगल, उपाध्यक्ष अमन गर्ग, कार्यकारिणी सदस्य विशाल अग्रवाल, नमन अवस्थी, हिमांशु बघेल, दीपक बघेल, मनीष राय,अंकुश कोटिया, संजय रजक, प्रतीक बंसल आदि सदस्य मौजूद थे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









