लोहामंडी जैन मंदिर में सामूहिक क्षमावाणी पर्व पर सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ पुरुस्कार वितरण हुए

Oct 01 2023

ग्वालियर। क्षमायाचना जैनियों का आभूषण है। क्षमा मांगने वाला क्षमा देने वाले से भी बड़ा होता है। एक दूसरे से जाने-अनजानेे में हुई भूल, अपराध, गलती के लिए क्षमा मांगना व्यक्ति का कर्तव्य है। दो टूटे हुए दिलों को जोडऩे की अमर औषधि उत्तम क्षमा ही है। क्षमा देने व लेने से कषायों की शांति होती है। यह बात मुख्य अतिथि डॉ विनोद जैन ने उपनगर लोहामंडी स्थित श्री लालगोकुलचंद जैन मंदिर कमेटी के तत्वावधान में रविवार को उपनगर जैन समाज की सामूहिक क्षमावाणी पर्व एव पुरुस्कार वितारण कार्यक्रम में संबोधित करते हुए व्यक्त किए। वही उपनगर लोहामंडी सकल जैन समाज के महिला, पुरुष व युवाओं ने सामूहिक क्षमावाणी में एक दूजे से मांगी क्षमायाचना हाथ जोडकर की।
जैन समाज के प्रवक्ता सचिन जैन ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माहेश्वरी नर्सिग होम के एमडी डॉ विनोद जैन थे। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियो ने भगवान पार्श्वनाथ के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। इस दौरान बच्चियों ने मंगल चरण नृत्य कर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। वही पर्यूषण महापर्व के दस दिवसीय प्रतियोगिता के विजेता महिला, पुरुष व बच्चों को अतिथियों द्वारा पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। अतिथियों को स्मृति चिन्ह अध्यक्ष पदमचंद जैन मंत्री देवेंद्र जैन व कोषाध्यक्ष दिलीप जैन काजू संगठन मंत्री मनीष जैन  ने भेंट किए। संचालन राकेश जैन आभार मंत्री देवेंद्र जैन ने किया। इस मौके पर अध्यक्ष पदमचंद जैन, मंत्री देवेंद्र जैन, दिलीप जैन काजू, अभिलाष जैन, मनीष जैन, राजुल जैन, आलोक जैन, आदि  मौजूद थे।