एसएससीओं ने अंतर्राष्ट्रीय वृद्ध जन दिवस पर वृद्धो का किया सम्मान
Oct 01 2023
ग्वालियर। सामाजिक सेवा सहयोग संस्था ने रविवार 1अक्टूबर को अंतर्राष्ट्रीय वृद्ध जन दिवस पर आश्रम स्वर्ग सदन में रहने वाले लगभग एक सैकड़ा वृद्ध जनों का सम्मान संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्याम श्रीवास्तव ने किया ओर अंतर्राष्ट्रीय वृद्ध जन दिवस क्यो मनाया जाता हे इस पर भी उपस्थित अतिथियों ने अपने अपने उदबोधन दिए।
अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर आयोजित सम्मान समारोह के बारे में जानकारी देते हुए सामाजिक सेवा सहयोग संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्याम श्रीवास्तव ने बताया कि यह सम्मान समारोह वृद्धजनों के प्रति होने वाले दुर्व्यवहार को रोकने और उनको सम्मान पूर्वक जीवन जीने के अधिकार के लिए दिया गया है। संस्था वृद्ध जनों के प्रति सम्मान दिलवाने वाले दायित्व को पूरा कराने का भरसक प्रयास करेगी। इस अवसर पर स्वर्ग सदन आश्रम में रह रहे एक सैकड़ा वृद्ध जनों का सम्मान पट्टिका पहनाकर किया गया।
इसी के साथ इन वृद्धजनो की समुचित देखरेख में दिन रात एक करने वाले संचालक विकास गोस्वामी एवं उनकी टीम का सम्मान शॉल श्रीफल माला एवं स्मृति चिन्ह देकर संस्था के अध्यक्ष श्याम श्रीवास्तव एवं पदाधिकारियों, उपस्थित अतिथियों ने किया। सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि डॉ. प्रमोद पहारिया स्पाइन विशेषज्ञ, डॉ. विनीत चतुर्वेदी बाल एवं शिशु रोग विशेषज्ञ, नयन श्रीवास्तव वरिष्ठ कवि मौजूद रहे। संस्था के अध्य्क्ष एवं पदाधिकारीयों ने अतिथियों को शॉल श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्याम श्रीवास्तव ने की, कार्यक्रम संचालन अंशुमन शर्मा ने किया और आभार व्यक्त सुलभ श्रीवास्तव ने किया।
इस अवसर पर संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्याम श्रीवास्तव, आनंद श्रीवास्तव, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजेंद्र झा, लोकेंद्र भार्गव सहसचिव, संजय बंसल संगठन मंत्री, नितिन श्रीवास्तव, राजीव श्रीवास्तव, राष्ट्रीय मंत्री संतोष गर्ग, अनिल कुशवाह, आयुष शर्मा, प्रिंस श्रीवास्तव, अंकित शर्मा कपिल भार्गव, आश्रम संचालक विकास गोस्वामी, कुलदीप पाठक मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में वृद्ध जनों को स्वल्पाहर एवं फल वितरित किए गए।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









