लोगों को ऊर्जा संरक्षण का संकल्प दिलाया
Sep 30 2023
ग्वालियर। मप्र ऊर्जा विकास निगम लि. के सहयोग से रमन शिक्षा समिति द्वारा ऊर्जा साक्षरता अभियान के अन्तर्गत जन जागरुकता के कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं। संस्था द्वारा विगत एक माह से ग्वालियर जिले के शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में संगोष्ठी, जागरुकता रथ, नुक्कड़ नाटक, कठपुतली कार्यक्रम, दीवार लेखन, बैनर, पोस्टर व पैम्पलेटों के माध्यम लोगों को ऊर्जा संरक्षण का महत्व बताया जा रहा है।
इन कार्यक्रमों में जिला अक्षय ऊर्जा अधिकारी एसके बादल ने लोगों को ऊर्जा संरक्षण के बारे में बताते हुये कहा कि आज के दौर में उर्जा के प्राकृतिक भंडारों की खपत कितनी तेज बढ़ गई है। बढ़ती जनसंख्या और ऊर्जा के संसाधनों का दुरुपयोग इन भंडारों के नष्ट होने का सबसे बड़ा कारण है। हम सब जानते हैं कि पेट्रोल-डीजल, कोयला और इलेक्ट्रिसिटी जैसे सभी ऊर्जा स्रोत सीमित हैं जिनका लगातार तेज़ी से उपयोग करने पर समाप्त होने की आशंकाएं भी बढ़ती जा रही हैं।
अगर ऐसे के ऊर्जा भंडारों में दिन-ब-दिन कमी आती रही तो एक न एक दिन ऐसा जरूर आएगा कि पृथ्वी पर से उर्जा के सारे प्राकृतिक भंडार खत्म हो जाएंगे और पृथ्वी पर मानव जीवन खतरे में पड़ जाएगा।इसलिए मानवता के संरक्षण के लिहाज से ऊर्जा संरक्षण का मुद्दा बेहद जरूरी है। ऊर्जा संरक्षण का मतलब है, ऊर्जा का बचाव करना। आज मशीनों के युग में ऊर्जा का बहुत ज्यादा दुरूपयोग किया जा रहा है जिसके कारण ऊर्जा के भंडार खत्म होते जा रहे हैं। इसीलिए ऊर्जा संरक्षण यानी कि उर्जा का बचाव बेहद जरूरी है। ऊर्जा का बचाव करने के लिए हमें सबसे पहले ऊर्जा संरक्षण के महत्व को समझना चाहिए।
इस अवसर पर संस्था अध्यक्ष हरिओम गौतम ने भी लोगों को ऊर्जा संरक्षण के महत्व को विस्तार पूर्वक बताया।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









