शिल्प समागम में पंजाबी पॉप सिंगर अमनदीप ने बांधा संमा

Sep 30 2023

ग्वालियर। मेला के दस्तकारी हाट परिसर में आयोजित किए जा रहे राष्ट्रीय शिल्प समागम में आयोजित किए जा रहे सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रंृखला में पंजाबी पॉप सिंगर अमनदीप सिंह ने एक ओर जहां धमाल मचाया, वहीं पॉश जेम ने अपनी कशिश भरी आवाज का जादू बिखेरा। 
पंजाबी पॉप सिंगर अमनदीप ने अपने चिरपरिचित अंदाज में प्रभु तेरे नाम की जोरदार प्रस्तुति देकर श्रोताओं को रॉक ऑन कर दिया। उन्होंने अपने अन्य गीतों की भी सिलसिलेवार प्रस्तुति दी। वहीं पॉश जेम ने अपनी सुरीली आवाज को जादू बिखरेते हुए सैलानियों को भरपूर मनोरंजन किया। सिंगर एवं प्रोग्राम कोर्डिनेटर प्रेम भाटिया ने बताया कि अंतिम दिन ग्वालियर की बेबी अपनी अरोरा कत्थक नृत्य की प्रस्तुति देगी, वहीं प्रेम भाटिया, पॉश एवं अन्य कलाकार भी अपनी प्रस्तुति देंगे। 
कारीगरी शिल्प उत्सव आज से
1 अक्टूबर से दस्तकारी हाट परिसर में दस दिवसीय कारीगरी शिल्प उत्सव आरंभ हो जाएगा। कार्यक्रम संयोजक इकबाल सिंह ने बताया कि कारीगरी शिल्प उत्सव में देशभर के आधा सैकड़ा से अधिक हस्तशिल्प कारीगर अपने उत्पादों का विक्रय एवं प्रदर्शन करेंगे। इस मौैके पर लोग स्वादिष्ट व्यंजनों का भी लाभ उठा सकेंगे।