पीएम मोदी की जनसभा को लेकर कार्यकर्ता घर घर चावल बांटकर करें आमंत्रित-नरेंद्र तोमर
Sep 30 2023
ग्वालियर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2 अक्टूबर को ग्वालियर आ रहे हैं। श्री मोदी मेला ग्राउंड में होने वाली विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सभा ऐतिहासिक और अद्वितीय हो इसके लिए कार्यकर्ता आज से ही पूरी प्राण पण से जुट जाएं और प्रत्येक घर-घर पहुंचकर लोगों को पीले चावल देकर जनसभा में आने का निमंत्रण दें। उक्त बात केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने नरेंद्र मोदी की मेला ग्राउंड में होने वाली विशाल जनसभा की तैयारियों को लेकर जिला कार्यालय मुखर्जी भवन में आयोजित बैठक में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कही।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का 2 अक्टूबर को ग्वालियर आगमन होगा। इस दौरान वे ग्वालियर के मेला मैदान में आयोजित भव्य समारोह में प्रदेश भर के विकास कार्यों का डिजिटल लोकार्पण एवं भूमिपूजन करेंगे। साथ ही विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। इस अवसर पर प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी व ग्रामीण) के तहत हितग्राहियों को गृह प्रवेश भी करायेंगे। कार्यक्रम में ग्वालियर जिला सहित ग्वालियर एवं चंबल संभाग के विभिन्न जिलों के हितग्राही व नागरिक भागी होंगे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









