मामूली बहस में रिटायर्ड फौजी ने पत्नी को गोली मारी,मौत
Sep 30 2023
ग्वालियर। रिटायर्ड फौजी ने नशे में पत्नी से बहस के बाद उसे लाइसेंसी बंदूक से गोली मार दी। गोली महिला के पेट में लगी और वह वहीं गिर पड़ी। गंभीर हालत में महिला को हॉस्पिटल में ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। घटना दुल्लपुर के पीछे पंचशील नगर में गत रात 11 बजे की है। हत्या के आरोपी रिटायर्ड फौजी का बड़ा भाई चतुर्भुज धनोलिया पार्षद है।
मृतका के भाई ने आरोप लगाया है कि जीजा (हत्या आरोपी) उसकी बहन को प्रताडि़त करता था। शादी को 23 साल हो गए हैं, लेकिन आए दिन छोटी-छोटी बातों पर उसे पीटता था। इतना ही नहीं रात 11 बजे की घटना है और हमें शनिवार सुबह 7 बजे पड़ोसियों से पता लगा है। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
थाटीपुर थाना क्षेत्र में दुल्लपुर के पीछे पंचशील नगर निवासी चतुर्भुत धनोलिया पार्षद हैं। उनका भाई नरेश धनोलिया सेना से रिटायर्ड लांस नायक है। नरेश गत रात को नशे में घर पहुंचा तो उसकी पत्नी सुधा धनोलिया (45) से किसी बात पर बहस हो गई। कुछ ही पल में बहस इतनी बढ़ गई कि नरेश अपनी लाइसेंसी बंदूक उठा लाया और पत्नी की ओर तानकर गोली मार दी।
गोली पत्नी के पेट में लगी और वह वहीं गिर पड़ी। घटना के बाद नरेश के परिजन सुधा को लेकर जेएएच के ट्रॉमा सेंटर लेकर पहुंचे। हॉस्पिटल में कुछ देर वह वेंटीलेटर पर रही और उसने दम तोड़ दिया। घटना का पता चलते ही थाटीपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने हत्या आरोपी रिटायर्ड फौजी को गिरफ्तार कर लाइसेंसी बंदूक जब्त कर ली है।
मृतका सुधा 45 साल की थी। उसका मायका मुरैना में है। 23 साल पहले उसकी शादी नरेश धनोलिया से हुई थी। उसके एक बेटी और बेटा है। बेटी की एक साल पहले ही शादी हुई है। बेटा भी शादी लायक है। गत रात को जब नरेश शराब के नशे में घर पहुंचा तो बहस करने लगा। यह उसकी रोज की आदत थी। घर पर बेटा बिट्टू और भांजा योगेश था। दोनों ने नरेश को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं माना और गुस्से में लाइसेंसी बंदूक निकालकर पत्नी को गोली मार दी।
महिला को पति द्वारा गोली मारने का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल महिला को उपचार के लिए भर्ती कराकर पति के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर घटना में उपयोग बंदूक को जब्त कर लिया है।
भाई बोला-बहन तो रात 11 बजे ही मर गई थी, हमें नहीं बताया
पड़ोसियों से सूचना मिलने के बाद सुधा का भाई रविकांत सोलंकी, मां व भाभी शनिवार सुबह 7 बजे ट्रॉमा सेंटर पहुंचे तो उनको बताया गया कि अभी आधा घंटा पहले सुधा ने दम तोड़ा है, जबकि उन्होंने डॉक्टर से पूछा तो उनका कहना था कि रात 11 बजे ही वह मर चुकी थी। उनका आरोप है कि रात 11 बजे की घटना होने के बाद भी हमें सुबह सूचना नहीं दी गई। पड़ोसियों से हमें पता लगा है। उन्होंने आरोप लगाया है कि सुधा को उसका पति छोटी-छोटी बात पर परेशान करता था।
रविकांत ने बताया कि बहन से बात करने गत शाम को मैंने फोन किया तो बच्चे ने कॉल रिसीव किया था। उसने बहन से बात कराई तो बहन हेलो ही कह पाई थी तभी पति आ गया और फोन छुड़ाकर मुझे गालियां देने लगा। मैं जब भी बहन को लेने जाता था तो वह इसी तरह बर्ताव करते थे। आखिरी बार सिर्फ बहन की हेलो ही सुनाई दी थी।
फिलहाल पता नहीं चला है कि किन कारणों के चलते उनके बीच विवाद हुआ और बात इतनी बड़ गई। महिला के पोस्टमॉर्टम के बाद पुलिस आरोपी व परिजन से पूछताछ कर हत्या की असल वजह पता लगाएगी।
इस मामले में थाटीपुर थाना प्रभारी सुरेन्द्र नाथ सिंह यादव का कहना है कि एक महिला की उसके ही पति ने लाइसेंसी राइफल से गोली मार कर हत्या कर दी है। आरोपी को गिरफ्तार कर राइफल जब्त कर ली है। पूछताछ के बाद ही असल कारण सामने आएगा।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









