पुलिस ने 20 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर पकड़ा
Sep 28 2023
ग्वालियर। अवैध मादक पदार्थों की खरीद-फरोक करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए स्मैक की खेप लेकर आए एक तस्कर को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर शब्द प्रताप आश्रम के पास दयाल मेडिकल के सामने पार्क वाली गली से पकड़ा है। पकड़े गए तस्कर की तलाशी में उसके पास से 20 ग्राम स्मैक बरामद हुई है।
पकड़े गए तस्कर को हिरासत में लेकर पुलिस ने उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अफसरों का मानना है कि पकड़े गए तस्कर से पूछताछ करने पर इस गिरोह में शामिल उसके अन्य साथियों के बारे में कई और अहम जानकारियां मिल सकती हैं।
टीआई बहोड़ापुर जितेन्द्र सिंह तोमर ने बताया कि सूचना मिली थी कि एक तस्कर स्मैक की खेप लेकर आने वाला है। सूचना पर पुलिसकर्मियों को तस्कर की तलाश में लगाया था। पुलिस टीम घेराबंदी कर शब्द प्रताप आश्रम के पास छुपकर आने जाने वालों पर नजर रखने लगे। कुछ देर बाद मुखबिर के बताये हुलिये का एक संदिग्ध व्यक्ति लाल रंग शर्ट पहने आता हुआ दिखा, जिसे पुलिस टीम द्वारा घेरकर पकड़ा। पकड़े गये व्यक्ति ने धर्मवीर जाटव पुत्र महेंद्र जाटव निवासी ग्राम तोड़ा थाना आंतरी जिला ग्वालियर का रहने वाला बताया। उसकी तलाशी ली तो उसके पास से 20 ग्राम स्मैक बरामद हुई। स्मैक बरामद करने के बाद पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर थाने लाए और उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस अब पकड़े गए आरोपी से पूछताछ कर पता लगा रही है कि वह स्मैक की खेप कहां से लेकर आता है और कहां पर खपता है। पुलिस अफसरों की माने तो पकड़े गए आरोपी से पूछताछ के बाद कुछ अन्य खुलासे हो सकते है।
मामले की जानकारी देते हुए सीएसपी सोभा श्रीवास्तव का कहना है कि एक स्मैक तस्कर को बहोड़ापुर थाना पुलिस ने पकड़ा है। पकड़े गए तस्कर को हिरासत में लेकर स्मैक के बारे में जानकारी जुटा जा रही है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









