मैं कार्यकर्ता हूं और चुनाव लड़ूंगा-नरेंद्र तोमर
Sep 27 2023
ग्वालियर। बीजेपी ने प्रत्याशियों की दूसरी सूची में मुरैना जिले की दिमनी विधानसभा सीट से पार्टी ने केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर को उम्मीदवार घोषित किया है। टिकट घोषणा के बाद पहली बार ग्वालियर पहुंचे केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि कोई भी व्यक्ति हो, केंद्रीय मंत्री हो, सांसद हो या अन्य पद पर हो पहले वह भाजपा का कार्यकर्ता है। भाजपा के केंद्रीय चुनाव समिति ने यदि निर्णय किया है तो हम कार्यकर्ता चुनाव लड़ेंगे। जब निर्णय हुआ है तो सभी को लडऩा चाहिए और सब लड़ रहे हैं। वहीं कांग्रेस पार्टी द्वारा इस फैसले पर चुटकी लिए जाने पर केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि कांग्रेस को इस फैसले से कोई आपत्ति नहीं होनी चाहिए।
नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा पार्टी का आदेश शिरोधार्य होता है, पार्टी की तरफ से विधानसभा चुनाव लडऩे का आदेश आया है तो आदेश का पालन होगा। मैं भाजपा का कार्यकर्ता हूं, पार्टी ने मुझे पार्षद, विधानसभा, राज्यसभा, लोकसभा का चुनाव लड़ाया। पार्टी को लगता है कि मुझे विधानसभा का चुनाव लडऩा चाहिए, तो पार्टी के निर्देशों का पालन करूंगा।
वहीं ज्योतिरादित्य सिंधिया के विधानसभा चुनाव लडऩे के सवाल पर नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि थोड़ा आगे देखो। जिससे एक बार फिर सियासी अटकलें शुरू हो गई हैं। कांग्रेस द्वारा भाजपा को डरा हुआ बताने के सवाल पर केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि बीजेपी नहीं कांग्रेस भयभीत है, वो मोदी की लोकप्रियता से डरी हुई है। कांग्रेस के पास कोई मुद्दा नहीं है इसलिए वह फालतू बातें करके अपना काम चला रही है।
कमलनाथ द्वारा सरकार बनाने के दावे पर तोमर ने कहा कि कमलनाथ कुछ भी कह सकते हैं उनको बोलने की स्वतंत्रता है लेकिन जब चुनाव का रिजल्ट आएगा तब देखना कांग्रेस कहां खड़ी होती है। कांग्रेस द्वारा केंद्रीय मंत्रियों की कुम्भकर्ण मेघनाद से तुलना करने पर तोमर ने कहा कि कांग्रेस रावण मानसिकता की है। जो रावण मानसिकता के लोग होते हैं वो किसी की भी किसी से तुलना कर सकते हैं। कांग्रेस द्वारा निकाली जा रही जनाक्रोश यात्रा पर केंद्रीय मंत्री ने तंज करते हुए कहा कि कांग्रेस की यात्रा पूरी तरह से फेल है। कहीं भी दिख नहीं रही है, आक्रोश भी कहीं दिख नहीं रहा है। तोमर 15 साल बाद प्रदेश की राजनीति में वापसी कर रहे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









