संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों ने किया जिला अध्यक्ष धर्मवीर शुक्ला का सम्मान

Sep 26 2023

ग्वालियर। स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत प्रदेश के समस्त संविदा कर्मचारियों का रेगुलर कर्मचारी के समान शत प्रतिशत वेतनमान निर्धारित होने की खुशी पर ग्वालियर जिले के संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के अध्यक्ष धर्मवाीर शुक्ला का सम्मान डॉ. महेन्द्र पिपरौलिया, एसपी माथुर, प्रशांत सक्सैना, अमित पाण्डेय, धर्मेन्द्र पाण्डेय, संजय, तनुज गुप्ता, मनमोहन श्रीवास्तव, आकाश दांतरे, मेघ सिंह के द्वारा किया गया।