डबरा में कांग्रेस की जन आक्रोश यात्रा से पहले विधायक के खिलाफ लोगों का फूट पड़ा गुस्सा

Sep 26 2023
ग्वालियर।डबरा क्षेत्र में कांग्रेस की जन आक्रोश यात्रा से पहले स्थानीय विधायक के खिलाफ लोगों का एक बार फिर गुस्सा फूट पड़ा है। आजाद समाज पार्टी के बैनर तले कांग्रेस विधायक सुरेश राजे का अग्रसेन चौराहे पर पुतला फूंका गया। मौके पर पुलिस भी मौजूद थी। पुलिस की मौजूदगी के बावजूद आजाद समाज पार्टी के लोग मामूली छीनाझपटी के बीच पुतला जलाने में कामयाब हो गए।
आजाद समाज पार्टी के लोगों ने कांग्रेस विधायक सुरेश राजे के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। उनका कहना था कि कमलनाथ दावा करते हैं कि उनकी सरकार आने पर महिलाओं को सुरक्षा प्रदान की जाएगी। जबकि उनके विधायक तो महिलाओं के अलावा लडक़ों तक को नहीं छोड़ रहे हैं। हाल ही में सुरेश राजे का एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें बह एक लडक़े के साथ आपत्तिजनक स्थिति में दिख रहे थे। आजाद समाज पार्टी का कहना है कि ऐसे विधायक समाज को क्या दिशा दे सकते हैं जो खुद ही पथ भ्रष्ट हों। आजाद समाज पार्टी के लोगों ने इस मौके पर जमकर विधायक सुरेश राजे के खिलाफ अपनी भड़ास निकाली और उनके खिलाफ नारेबाजी की।
उन्होंने कांग्रेस नेताओं से ऐसे चरित्रहीन विधायक को पार्टी से निष्कासित करने और उनकी एमएलए की सदस्यता रद्द करने की मांग की है। खास बात यह है कि भाजपा की जन आशीर्वाद यात्रा के समानांतर कांग्रेस भी प्रदेश भर में जन आक्रोश यात्रा निकाल रही है सुरेश राजे ने मंगलवार को पुलिस प्रशासन को एक आवेदन देकर डबरा आ रही जन आक्रोश यात्रा में कुछ शरारती तत्वों द्वारा यात्रा के दौरान उपद्रव करने एवं विरोध जताने की संभावना व्यक्त की है। पुलिस ने इस मामले में उचित कार्रवाई का उन्हें भरोसा दिया है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्वतंत्रता सेनानी श्री गोखले की जयंती पर किया नमन
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की जयंती पर किया पुण्य स्मरण
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जनजातीय शिल्पग्राम महोत्सव का दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया।
निर्माण कार्यों की नियमित समीक्षा करें, समयसीमा में करें कार्य पूर्ण: उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -