श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन 29 सितंबर को

Sep 26 2023
ग्वालियर। आप सभी बंधुओं को बताते हुए हर्ष हो रहा हैं कि ग्वालियर महानगर में 29 सितम्बर से 5 अक्टूबर 2023 तक सामूहिक संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन ग्वालियर के जीवायएमसी ग्राउण्ड पर किया जा रहा है। कथा के मुख्य यजमान/पारिक्षित नवीन - संगीता जैन सिंघल होंगे।
श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के मुख्य संयोजक एवं कथा आयोजक आलोक आहूजा सुनील अग्रवाल, अमर माखीजा, महेंद्र शुक्ला, मनीष आहूजा ने उक्त जानकारी पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए श्रीमद् भागवत कथा के संयुक्तरूप से दी। श्रीमद् भागवत कथा के आयोजन के लिए ग्वालियर चम्बल क्षेत्र के सभी संतों को आमंत्रित किया गया है।
आलोक आहूजा ने बताया कि महामण्डलेश्वर साध्वी प्रज्ञा भारती के शिष्य कथा व्यास एवं विज्ञान चिंतक स्वामी सुनीलानंद महाराज अपनी अमृतमयी वाणी से कथा रसिकों को कथा का रसपान करायेंगे। कथा दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक होगी। उन्होंने बताया कि श्रीमद् भागवत कथा के लिए कलश एवं शोभायात्रा 29 सितम्बर 2023 को सुबह 11 बजे महाराज बाडा स्थित हनुमान मंदिर से निकाली जायेगी जो सराफा बाजार, जयेन्द्रगंज होते हुए जीवायएमसी ग्राउण्ड पहुंचेगी। कलश यात्रा में लगभग 1000 महिलाऐं कलश लेकर चलेंगीं।
ग्वालियर क्षेत्र में पितृ पक्ष के अवसर होने वाली इस कथा में कॉन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स, कैट सिन्धु वेलफेयर सोसायटी ग्वालियर एवं सिन्धु नव युवक सामाजिक सुरक्षा मण्डल द्वारा विशेष सहयोग प्रदान किया जा रहा है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
नागरिक सुरक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्वतंत्रता सेनानी श्री गोखले की जयंती पर किया नमन
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की जयंती पर किया पुण्य स्मरण
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जनजातीय शिल्पग्राम महोत्सव का दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया।
गांव-गांव में जगाई जा रही है जल संरक्षण की अलख
निर्माण कार्यों की नियमित समीक्षा करें, समयसीमा में करें कार्य पूर्ण: उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -