कलेक्ट्रेट पर गुर्जर समाज के लोगों का हंगामा पुलिस के साथ की मारपीट, पुलिस ने दागे आंसू गैस के गोले, लाठी चार्ज किया
Sep 25 2023
ग्वालियर। ग्वालियर में सोमवार को गुर्जर समाज के लोगों ने जमकर प्रदर्शन किया। गुर्जर समाज मिहिर भोज की प्रतिमा के आसपास से कवर हटाने सहित पांच मांगों को लेकर प्रदर्शन करने सडक़ पर उतरा था। इस प्रदर्शन के दौरान भीड़ ग्वालियर कलेक्ट्रेट का गेट तोडक़र अंदर भी घुस गई थी। पुलिस द्वारा भीड़ को खदेडऩे पर प्रदर्शन कर रहे कुछ लोगों ने पथराव भी किया। इस प्रदर्शन में पुलिस के वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गए हैं।
गुर्जर समाज के प्रदर्शन के दौरान भीड़ कुछ समय के लिए अनियंत्रित हो गई थी। भीड़ में शामिल कुछ लोगों ने ग्वालियर कलेक्ट्रेट के गेट तक तोड़ दिए। जब भीड़ कलेक्ट्रेट कार्यालय के अंदर घुस गई तब पुलिस हरकत में आई और भीड़ को कलेक्ट्रेट के बाहर निकाला।
जानकारी के अनुसार पुलिस ने भीड़ को नियंत्रित करने के लिए आंसू गैस का उपयोग भी किया है। पुलिस की कार्रवाई के बाद गुर्जर समाज के लोगों ने पुलिस कर्मियों पर पथराव किया। इस पथराव में पुलिस के कई वहां क्षतिग्रस्त हो गए। इस प्रदर्शन के दौरान कलक्ट्रेट कार्यालय के बाहर हजारों की संख्या में गुर्जर समाज के लोग मौजूद थे। जानकारी के अनुसार प्रदर्शन कर रहे लोगों के द्वारा किये गए पथराव में दर्जनों पुलिस कर्मी घायल हुए।
यहां बता दें कि सोमवार को गुर्जर समाज ने महाकुंभ का आयोजन किया था। हजारों की संख्या में गुर्जर समाज के लोग फूलबाग मैदान में जुटे, शाम के समय इन लोगों ने कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। पुलिस ने प्रदर्शन को देखते हुए बैरिकेड लगाकर प्रदर्शनकारियों को कलेक्ट्रेट के गेट पर रोक दिया। कलेक्टर, एसपी सहित सभी अधिकारी मौके पर मौजूद थे। पुलिस के आला अधिकारी जब गुर्जर समाज के लोगों से बात कर रहे थे तभी कुछ लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया, नारेबाजी करने लगे, बैरिकेड तोड़ दिए, कलेक्ट्रेट पर पत्थर फेंकने लगे। पुलिस ने जब इन लोगों को रोकने की कोशिश की तो कुछ लोगों ने पुलिस से ही मारपीट और धक्का मुक्की शुरू कर दी, हालात बेकाबू होते देख पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे और भीड़ को तितर बितर करने के लिए लाठीचार्ज किया।
फूलबाग मैदान में सुबह किया गुर्जर महाकुंभ का आयोजन
अपने समाज की मांगों को लेकर गुर्जर समाज के लोगों ने सोमवार को फूलबाग मैदान पर गुर्जर महाकुंभ का आयोजन किया। हजारों की संख्या में कई राज्यों से इसमें गुर्जर समाज के लोग जुटे, फुबाग पर सभा करने के दौरान इन लोगों ने चौराहे पर चक्काजाम किया और पुलिस की गाड़ी तोड़ दी, पुलिस ने इन्हें यहाँ समझाइश देकर शांत करा दिया।
कलेक्ट्रेट पहुंचे तो पुलिस ने भीड़ को देखते हुए लगाये बैरिकेड्स
शाम के समय यो लोग कलेक्ट्रेट पहुँच गए बिना पूर्व सूचना के पहुँचने के बावजूद पुलिस और प्रशासन ने इनसे ज्ञापन लेने की व्यवस्था की और कलक्ट्रेट के गुट पर बैरिकेड्स लगाकर उन्हें नीचे ही रोकने का प्रयास किया, कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह और एसपी राजेश सिंह चंदेल भी वहां मौजूद थे।
पुलिस के साथ की धक्का मुक्की और मारपीट, फेंके पत्थर
एडिशनल एसपी ऋषिकेश मीणा और अन्य आला अधिकारी प्रदर्शनकारियों से बात कर रहे थे तभी हंगामा शुरू हो गया। भीड़ ने नारे लगाने शुरू कर दिए धक्का मुक्की शुरू हो गई, पुलिस के अधिकारियों पर हावी होने लगे उनके साथ मारपीट शुर कर दी और फिर बैरिकेड्स तोडक़र कलेक्ट्रेट की तरफ बढ़ गए, पुलिस ने रोकने का प्रयास किया तो गुर्जर समाज के लोगों ने पत्थर फेंकना शुरू कर दिया।
कलेक्टर-एसपी के वाहन सहित कई वाहनों के शीशे टूटे, कई लोगों को चोट
देखते ही देखते वहां कलेक्टर, एसपी, तहसीलदार, सीएसपी, मीडिया के वाहन और अन्य लोगों के वाहनों पर बड़े बड़े पत्थर बरसने लगे, हालात बेकाबू होते देख पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे और भीड़ को तितर बितर करने के लिए लाठीचार्ज किया। इस हंगामे में कई पुलिसकर्मियों को चोट आई, करीब एक सैकड़ा गाडिय़ों एक शीशे फूट गए।
कलेक्टर-एसपी बोले उपद्रवियों को चिन्हित कर होगी कड़ी कार्रवाई
कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह ने कहा कि हमने इन्हें सामाजिक कार्य करने के लिए स्थान दिया, इनकी बात सुनने के लिए यहाँ आये लेकिन इनका ये तरीका स्वीकार नहीं है इनपर कड़ी कार्रवाई होगी।
एसपी राजेश सिंह चंदेल ने कहा अनुमति के बावजूद कलेक्टर साहब इनका ज्ञापन ले रहे थे ये पुलिस पर ही हमलावर हो गए पत्थर फेंकने लगे, सीसीटीवी देखकर उपद्रवियों को चिन्हित कर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









