बीमारी को नजरअंदाज न करें महिलाएं: डॉ. प्रतिभा चतुर्वेदी

Sep 25 2023

ग्वालियर। हमारे देश में आज भी महिलाएं स्वयं के स्वास्थ्य के लिए जागरूक नहीं है। बीमारी जब गंभीर रूप लेती है, उसके बाद वह डॉक्टर के पास जाती हैं। जिसके कई गंभीर परिणाम सामने आते हैं। यह जानकारी विप्रा ब्राह्मण महिला मंच की अध्यक्ष डॉ. प्रतिभा चतुर्वेदी ने महिला जागरूकता पर हुई कार्यशाला में दी। साथ ही डॉक्टर्स की टीम से मेडिकल चेकअप कराया गया। डॉ. अनुपमा मिश्रा ने कहा कि शरीर में होने वाले किसी भी बदलाव को नजरअंदाज न करें। डॉ. केएल मिश्रा ने कहा कि 30 की उम्र के बाद हमारी शरीर की प्रतिरोधक क्षमता कम हो जाती है। इसलिए हमें संतुलित आहार के साथ योगा और प्राणायाम करते रहना चाहिए। कार्यशाला के बाद सभी विप्रा संगिनियों का मेडिकल चेकअप किया गया। इस दौरान आयोजन समिति को स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन मोहित चौधरी ने किया। इस अवसर पर सीमा मिश्रा, धर्मेन्द्र परमार, सुमन तिवारी, नीतू उपमन्यु, रश्मि त्रिपाठी, सीमा दुबे, रेनू उपमन्यु, सुधा दीक्षित, ज्योति शर्मा, कांति सिंह, किरन आदि मौजूद रहीं।
कार्यक्रम संयोजक मोहित चौधरी ने कहा कि व्यक्ति को स्वस्थ रहने के लिए ज्यादा से ज्यादा पैदल चलना चाहिए। इसके दो फायदे होंगे, पहला आप स्वस्थ रहेंगे और दूसरा वाहन कम चलने से पर्यावरण को फायदा होगा।